फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: रश्मिका से अफेयर की अफवाहों के बीच रिश्ते पर विजय का बयान, बोले- ‘गर्लफ्रेंड के साथ वक्त…’

Sat, 26 Jul 2025 03:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रश्मिका मंदाना से अफेयर की चर्चा के बीच विजय देवरकोंडा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। इस तरह क्या वह रश्मिका से अपना रिश्ता एक्सेप्ट कर रहे हैं? जानिए, अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में विजय देवरकोंडा ने क्या कहा?

विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज होगी। इस फिल्म की चर्चा के बीच एक्टर का एक हालिया इंटरव्यू भी चर्चा में है। इस इंटरव्यू में वह अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों विजय और रश्मिका मंदाना की डेटिंग भी चर्चा में हैं। अब तक खुलकर अपने रिश्ते को ना एक्सेप्ट करने वाले विजय ने अपने रिलेशनशिप को लेकर क्या कहा? जानिए। 

विजय बोले- ‘मैंने जिंदगी जीना भी सीखा है’

विज्ञापन

सिनेमा विकटन (Cinema Vikatan) नाम के यूट्यूब चैनल से हालिया बातचीत में विजय देवरकोंडा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की। वह अपनों के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहते हैं। विजय देवरकोंडा कहते हैं, ‘रिश्ते हर चीज से ऊपर होते हैं। मैं पिछले दो साल में काफी मैच्योर हो गया हूं। मैंने जिंदगी जीना भी सीखा है। इससे पहले मैं ऐसा नहीं था। 

ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका को छोटी बहन को वक्त न दे पाने का मलाल, ट्रोलर बोले- 'बॉयफ्रेंड संग वेकेशन तो..' 

अपनों के लिए समय निकालता हूं 
वह आगे कहते हैं, ‘पहले मुझे अपने मम्मी-पापा, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजारने के लिए समय नहीं मिल पाता था। मुझे इस बात का अफसोस होता था। फिर मैंने सोचा कि इस अहसास के साथ नहीं जीना है। अब मैं अपने लोगों के लिए समय निकालने की कोशिश करता हूं। मैं अपने दोस्तों के लिए, मम्मी-पापा के लिए, अपने रिश्तों के लिए समय निकालता हूं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda, @rashmika_mandanna
रश्मिका से जुड़ता है विजय का नाम 
विजय अब अपनी गर्लफ्रेंड के लिए वक्त निकालते हैं, मगर गर्लफ्रेंड का नाम इंटरव्यू में नहीं बोलते हैं। लेकिन पिछले कुछ साल से विजय और रश्मिका मंदाना के डेटिंग चर्चा में बनी हुई है। ऐसी खबर भी सामने आई थी ये दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों को कॉफी डेट, डिनर डेट और वेकेशन पर साथ देखा गया है। इन सब बातों के बावजूद रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने खुलकर अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट नहीं किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें