फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay Concert: ब्रिटिश सिंगर क्रिस मार्टिन ने गाया ‘वंदे मातरम’, कोल्डप्ले में जीता भारतीयों का दिल

Mon, 27 Jan 2025 01:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coldplay Concert: कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने रविवार को अपने अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान  'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम' गाकर भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इसके जरिए उन्होंने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। 
 
विज्ञापन
क्रिस मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने रविवार को अपने अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम' गाकर 76वें गणतंत्र दिवस के पर शुभकामनाएं दी। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कॉन्सर्ट गूंज उठा। 

विज्ञापन

भारत माता को सलाम बोलकर कॉन्सर्ट को किया खत्म
क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट का समापन भारत माता को सलाम के साथ किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक और खास पल में क्रिस ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को एक खूबसूरत गाना डेडिकेट किया। मार्टिन ने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि उन्हें यह पसंद नहीं आया कि जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गेंदबाजी से इंग्लिश बैटिंग लाइनअप को खत्म कर दें। उन्होंने कहा,  "ओ जसप्रीत बुमराह, मेरे प्यारे भाई। क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज। हमें आपको विकेट पर इंग्लैंड को खत्म करते हुए देखने में मजा नहीं आया।" 



इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Coldplay: क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद शो के लिए दिया लोगों को धन्यवाद, गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

क्रिस मार्टिन ने हिंदी में की बात
अहमदाबाद कॉन्सर्ट  में जब क्रिस ने हिंदी में "नमस्ते आप सभी को जो हमको लाइव स्ट्रीम पे देख रहे हैं" कहा तो दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने आगे कहा, "आप सबका बहुत स्वागत है, आपने हमें परफॉर्म करने का मौका दिया, हमें बहुत खुशी हो रही है।" इससे पहले शनिवार को क्रिस ने गुजराती में भी फैंस को संबोधित किया था। इससे उनकी भारतीय दर्शकों में लोकप्रियता बढ़ रही है।


यह खबर भी पढ़ें: Pandit Ronu Majumdar: पद्मश्री पाकर पंडित रोनू मजूमदार हुए गदगद, पीएम का जताया आभार, कहा- यह टॉनिक जैसा


हॉटस्टार पर हो रहा लाइव-स्ट्रीम
कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस को डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में गाना गाते हुए देखा जा सकता है। रविवार के शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम किया गया। इससे पहले, भारतीय गायिका जसलीन रॉयल ने कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन के साथ मंच पर बैंड के नवीनतम एल्बम मून म्यूजिक के ट्रैक ‘वी प्रे’ का डुओ सॉन्ग गाया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें