जैस्मिन भसीन और अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
कृष्णा और अली ने साथ किया है काम
अली की मुलाकात कृष्णा से हिट टेलीविजन धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने रोमेश 'रोमी' भल्ला की भूमिका निभाई थी। वहीं, कृष्णा आलिया भल्ला के रूप में नजर आई थीं। बता दें कि अली और जैस्मिन ने कुछ दिनों पहले ही ये एलान किया कि वे लिवइन रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। दोनों ने यह भी जिक्र किया कि वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Hum Tum: फिल्म का फाइनल कट देख क्यों रो पड़े निर्देशक कुणाल कोहली? बताई फिल्म से जुड़ी दास्तां
2018 में हुई पहली मुलाकात
जैस्मीन भसीन ने बताया, 'मुझे घर ढूंढने में छह महीने लगे और अब मैं उसके इंटीरियर के लिए भी छह महीने लगाऊंगी'। कपल ने अपने घर की झलक दिखाते हुए बताया कि वे जून से साथ रहने लगेंगे। अली ने स्वीकार किया कि यह बदलाव आसान नहीं था। उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा कदम है, क्योंकि मैं पहले कभी किसी के साथ नहीं रहा'। अली और जैस्मीन की पहली मुलाकात मुंबई में, 2018 में 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के लिए अर्जेंटीना जाने से पहले हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें:
Richa Chadha: कांचा गाचीबोवली मामले को लेकर ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी को घेरा, बोलीं- ‘बहुत हुई मोहब्बत’