फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aly Goni-Jasmin Bhasin: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे जैस्मिन और अली गोनी, करीबी दोस्त ने किया खुलासा

Wed, 02 Apr 2025 05:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aly Goni-Jasmin Bhasin Wedding: अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को इनकी शादी का इंतजार है। एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि वह शुभ घड़ी जल्द आने वाली है।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत के चर्चित सितारे अली गोनी और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोस्ती से शुरू हुआ इनका रिश्ता 'बिग बॉस 14' में जाकर मोहब्बत की दहलीज तक जा पहुंचा। यहां दोनों ने एक-दूजे से प्यार का इजहार किया। लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे कपल के प्रशंसकों को अब इनकी शादी का इंतजार है। यह इंतजार अब पूरा होने की घड़ी आ गई है, ऐसा दावा एक करीबी दोस्त ने किया है।

विज्ञापन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
'इस साल हो जाएगी शादी'
अली गोनी की करीबी दोस्त कृष्णा मुखर्जी ने हाल ही में अली और जैस्मिन की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, कृष्णा हाल ही में रश विद रुचि के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उनसे अली और जैस्मीन की शादी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'इस साल हो रही है, या फिर अगले साल हो रही है उनकी शादी, दोस्तों'। कृष्णा ने आगे कहा, 'इस साल हो जाएगी, इस साल के आखिर तक हो जाएगी'।

यह खबर भी पढ़ें:
Abir Gulaal Movie: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की 'अबीर गुलाल' का विरोध शुरू, मनसे ने रिलीज पर जताया एतराज

जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
कृष्णा और अली ने साथ किया है काम
अली की मुलाकात कृष्णा से हिट टेलीविजन धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने रोमेश 'रोमी' भल्ला की भूमिका निभाई थी। वहीं, कृष्णा आलिया भल्ला के रूप में नजर आई थीं। बता दें कि अली और जैस्मिन ने कुछ दिनों पहले ही ये एलान किया कि वे लिवइन रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। दोनों ने यह भी जिक्र किया कि वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Hum Tum: फिल्म का फाइनल कट देख क्यों रो पड़े निर्देशक कुणाल कोहली? बताई फिल्म से जुड़ी दास्तां
विज्ञापन

2018 में हुई पहली मुलाकात
जैस्मीन भसीन ने बताया, 'मुझे घर ढूंढने में छह महीने लगे और अब मैं उसके इंटीरियर के लिए भी छह महीने लगाऊंगी'। कपल ने अपने घर की झलक दिखाते हुए बताया कि वे जून से साथ रहने लगेंगे। अली ने स्वीकार किया कि यह बदलाव आसान नहीं था। उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा कदम है, क्योंकि मैं पहले कभी किसी के साथ नहीं रहा'। अली और जैस्मीन की पहली मुलाकात मुंबई में, 2018 में 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के लिए अर्जेंटीना जाने से पहले हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें:
Richa Chadha: कांचा गाचीबोवली मामले को लेकर ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी को घेरा, बोलीं- ‘बहुत हुई मोहब्बत’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें