फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay-Chunky: चंकी ने दी थी ट्रेनिंग, लेकिन अक्षय कुमार ने कहा था- उन्होंने इतना गलत सिखाया, फिल्में पिट गईं

Wed, 22 May 2024 08:57 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंकी पांडे ने बताया कि वो और अक्षय कुमार साल 1986 से एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों मधुमती एकेडमी ऑफ फिल्म डांसिंग में मिले थे। उन्होंने अपने जूनियर अक्षय कुमार को कई सारी चीजें सिखाईं थी।
विज्ञापन
चंकी पांडे और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- चंकी/अक्षय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कलाकारों की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती हैं। अलग-अलग मौकों पर कई सितारों से दोस्ती के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। इसी सिलसिले में अब अभिनेता चंकी पांडे ने भी अक्षय कुमार से अपनी दोस्ती को लेकर बातचीत की है। इस बातचीत में कई दिलचस्प बातें सुनने को मिली। मालूम हो कि दोनों साथ में कई कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की फिल्मों के अलावा 'दे दना दन' भी शामिल हैं।

विज्ञापन


चंकी ने दी थी अक्षय को ट्रेनिंग
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में चंकी पांडे ने बताया कि वो और अक्षय कुमार साल 1986 से एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों मधुमती एकेडमी ऑफ फिल्म डांसिंग में मिले थे। चंकी पांडे ने बताया कि जब वो मधुमती में पढ़ा करते थे तो सीनियर छात्र अपने जूनियरों को ट्रेनिंग दिया करते थे। चंकी वहां अक्षय के सीनियर थे। इसलिए उन्होंने भी अपने जूनियर अक्षय कुमार को कई सारी चीजें सिखाईं थी।

चंकी का सिखाया गलत था, मुझे भुलाना पड़ा: अक्षय कुमार 
एक मजेदार बात यह है कि अक्षय कुमार ने अपने एक पुराने साक्षात्कार में चंकी पांडे से सीखी हुई चीजों पर बात की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मैंने अपने करियर के शुरू में जो भी सीखा था, चंकी पांडे से सीखा था। अक्षय ने आगे कहा कि चंकी का सिखाया हुआ इतना गलत था कि उनकी फिल्में चल ही नहीं पाईं और इसलिए उन्होंने चंकी सीखी सारी चीजों को भुलाने का फैसला लिया। फिर उन्होंने कुछ नया सीखा, जिसके बाद वो अक्षय कुमार बन गए।
विज्ञापन


Pixar Lay off: पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो ने शुरू की छटनी, इतने प्रतिशत कमर्चारियों को जाएगी नौकरी
विज्ञापन


चंकी ने की  अक्षय की तारीफ
अपने साक्षात्कार में चंकी पांडे ने अक्षय कुमार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहली दफा अक्षय कुमार को देखा था तो वो जान गए थे कि अक्षय एक बच्चे के तौर पर भी स्टार थे। चंकी ने आगे कहा कि अब उनकी बेटी अनन्या पांडे भी अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। अक्षय का सेट पर होना खुशी की बात है। मालूम हो कि अक्षय और अनन्या सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित फिल्म में दिखाई देंगे।

Bollywood Stars: रातों-रात सोशल मीडिया पर चमके ये सितारे, तृप्ति डिमरी से लेकर ताहा शाह की बदली किस्मत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें