फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है। दर्शक गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में लोगों के मन में कई सवाल है। कुछ लोग इसे 'इश्क विश्क' का सीक्वल बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह फिल्म 'इश्क विश्क' का रीमेक है। इसी बीच फिल्म के अभिनेता रोहित सराफ ने इन सवालों का जवाब देते हुए सीक्वल और रीमेक से जुड़ी तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।