‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री चुम दरंग अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जीवन में नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि ‘कोविड-19’ महामारी के बाद हालात और भी बिगड़ गए। उन्होंने यह भी साझा किया कि इस तरह के कमेंट का वह कैसे सामना करती हैं?
नस्लवाद का सामना करने पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
अभिनेत्री चुम दरंग ने नस्लवाद का सामना करने के समय को याद करते हुए कहा कि वह एक पीड़ित की भूमिका निभाने के बजाय इसका बदला लेने में विश्वास करती हैं। चुम ने कहा, ‘मैंने बहुत नस्लवाद का सामना किया है, लेकिन मैं उन कहानियों में गहराई से नहीं जाना चाहती और पीड़ित की तरह नहीं दिखना चाहती। नस्लवाद और भेदभाव के साथ बात यह है कि कुछ लोग वास्तव में जागरूक नहीं हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो जानबूझकर ऐसा करते हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं कहती हूं कि मैं अरुणाचल से हूं, तो इसका मतलब है कि मैं इस देश से ही हूं। अगर आप इसे नहीं समझते या मेरे कहने के बाद भी पूछते रहते हैं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। आपने हर रोज राष्ट्रगान गाया है और मैंने भी इसे गाया है। मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं और कोई भी मुझसे इसे नहीं छीन सकता।’
यह खबर भी पढ़ें:
Tanvi The Great: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में शामिल हुए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम इयान ग्लेन, पोस्टर जारी
अब कोरोनावारस कहते हैं लोग
अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि कोविड-19 महामारी के बाद उत्तर-पूर्वी समुदाय को किस तरह टारगेट किया गया। चुम ने कहा, ‘पहले लोग हमें 'मोमो' कहने जैसी नस्लवादी बातें करते थे और बाद में, उन्होंने हमें 'कोरोनावायरस' कहना शुरू कर दिया। ऐसी टिप्पणियां और मानसिकता मुझे परेशान करती हैं, लेकिन मैं उनमें से एक हूं जो इसका तुरंत जवाब देना जानती हूं और मैंने ऐसा कई बार किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का बोनस ट्रेलर लॉन्च, शादी के लिए सरकारी नौकरी ढूंढ़ते दिखे राजकुमार राव
एल्विश यादव की आलोचना की
कुछ महीने पहले चुम दरंग ने यूट्यूबर एल्विश यादव को उनके बारे में नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए आलोचना की थी। उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ऐसे लोगों और टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन उन्होंने इसका जवाब देने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने उनके पूरे समुदाय को चोट पहुंचाई थी। एल्विश ने बाद में अपने कमेंट के लिए चुम से माफी मांगी थी और यह भी कहा था कि उनका इरादा किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने या उसका मजाक उड़ाने का नहीं था।