आज यानी 11 अगस्त 2025 को हॉलीवुड के फेमस एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में साल 1983 में जन्मे क्रिस ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि भारत में भी अपनी भूमिका ‘थॉर’ के कारण एक लोकप्रिय नाम बन गए। इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको बताते हैं।
क्रिस का शुरुआती जीवन
क्रिस का जन्म मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ, जहां उनका परिवार रहा। मां लेओनी अंग्रेजी की टीचर थीं और पिता क्रेग एक सामाजिक कार्यकर्ता। उनके दो भाई ल्यूक और लियाम भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। हीथमॉन्ट कॉलेज में स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही क्रिस की अभिनय में रुचि जागी, जिससे उनका रुझान इस क्षेत्र की ओर बढ़ा।
अभिनय की ओर कदम
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीवी शोज 'ग्विनेवीयर जोन्स' और 'नेबर्स'
से की, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। फिर 2004 में उन्हें 'होम एंड अवे' में ‘किम हाइड’ की भूमिका मिली, जिसे उन्होंने 2007 तक निभाया। इस दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अमेरिका का रुख किया।
ये खबर भी पढ़ें:
War 2 Hyderabad Event: हैदराबाद में 'वॉर 2' का भव्य इवेंट आयोजित, एक मंच पर नजर आए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर
हॉलीवुड में क्रिस के सफर की शुरुआत
2009 में क्रिस ने स्टार ट्रेक फिल्म में ‘जॉर्ज किर्क’ की भूमिका से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। पर असली पहचान उन्हें 2011 में तब मिली जब उन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में थॉर की भूमिका निभाई- यह फिल्म सफल रही और उन्हें वैश्विक स्तर पर शोहरत मिली। इसके बाद उन्होंने 'एवेंजर्स', 'थॉर: द डार्क वर्ल्ड', 'रश', 'एक्स्ट्रैक्शन', 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' जैसी कई फिल्में कीं, जिनसे उनकी लोकप्रियता और स्टारडम के शिखर पर पहुंचा दिया। हालांकि उनके लिए ये सफर इतना आसान नहीं था।
थॉर के लिए पहली बार हो गए थे रिजेक्ट
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि क्रिस हेम्सवर्थ की 'थॉर' वाली भूमिका पहले उनके छोटे भाई लियाम हेम्सवर्थ को मिलने वाली थी। क्रिस ने अपने एक इंटरव्यू मे कहा था कि उन्हें पहले लगा था कि थॉर के लिए उनका ऑडिशन बिल्कुल बेकार गया। क्रिस ने बताया था कि उन्होंने कई साल पहले थॉर के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें कॉलबैक नहीं आया।