फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर कोई जवान दिखने की कोशिश कर रहा है, आपको भी करनी चाहिए'; उम्र के गैप पर चित्रांगदा सिंह ने रखी राय

Thu, 09 Oct 2025 12:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chitrangda Singh On Age: ज्यादा उम्र के अभिनेता के साथ कम उम्र की अभिनेत्री के रोमांस पर चित्रांगदा सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने करीना और विद्या की तारीफ भी की है।
विज्ञापन
चित्रांगदा सिंह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अभिनेताओं की बढ़ती उम्र हमेशा से बहस का विषय रही है। पुरुष अभिनेता फिल्मों में अपने से काफी छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते रहते हैं। ऐसे में क्या महिला अभिनेत्रियों को अपनी उम्र बढ़ने से रोकने का दबाव महसूस होता है? इस पर चित्रांगदा सिंह ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

किरदार निभाना आना चाहिए
क्या महिला कलाकारों से वाकई जवान दिखने की उम्मीद की जाती है, इस बारे में एचटी से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा 'यह सबके लिए है। अगर आप 70 साल की महिला का किरदार निभा रही हैं, तो आपको वैसा ही दिखना चाहिए। अगर आप 30 साल की उम्र की भूमिका निभाना चाहती हैं, तो आपको उसे निभाना आना चाहिए।'
 

अक्षय कुमार फिटनेस पर ध्यान देते हैं
चित्रांगदा सिंह का कहना है कि 'निर्माताओं का ऐसा सोचना जायज है। पुरुष अभिनेताओं के लिए भी यही बात लागू होती है। अक्की (अक्षय कुमार) अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं, अपने खान-पान पर ध्यान देते हैं। बेशक, जब किसी पुरुष अभिनेता का किरदार लिखा जाता है, तो महिला किरदार के बजाय ज्यादा लचीलापन होता है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई पक्षपात है। वे फिल्म को आगे बढ़ाते हैं।'
 

चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना और विद्या अच्छा कर रही हैं
चित्रांगदा सिंह ने आगे कहा 'समय बहुत बदल गया है। करीना कपूर कमाल का काम कर रही हैं। विद्या (बालन) बहुत काम कर रही हैं। ये सभी कलाकार अभी भी स्क्रीन पर अपनी अच्छी उपस्थिति बनाए हुए हैं। जहां तक एक खास तरह का दिखने के दबाव की बात है, निकोल किडमैन, डेमी मूर को ही देख लीजिए, हर कोई (जवान दिखने की) कोशिश कर रहा है, आपको भी यह कोशिश करनी होगी। बेशक कलाकारों को हर चीज में दबाव का सामना करना पड़ता है।'

यह खबर भी पढ़ें: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इसलिए व्हीलचेयर या एम्बुलेंस से घर नहीं गए सैफ, 'टू मच' में सुनाया किस्सा
विज्ञापन

चित्रांगदा सिंह का वर्कफ्रंट
चित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाली हैं। सलमान खान इसमें आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें