फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Srinivasa Rao: PM मोदी बोले- बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किए जाएंगे; चिरंजीवी समेत कई सेलेब्स ने जताया दुख

Sun, 13 Jul 2025 03:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celeb Reaction on Kota Srinivasa Rao Death: साउथ के जाने माने अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर, कोटा श्रीनिवास राव, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Celeb Reactions on Kota Srinivasa Rao Death: साउथ के जाने माने अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर है। उन्हें चिरंजीवी, जूनियर NTR, रवि तेजा, विष्णु मांचू, मोहन बाबू, नंदमुरी कल्याण राम, एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जतया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'कोटा श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से कई पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे रहे और गरीबों तथा दलितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'
 

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर अपने लंबे पोस्ट में राव को कई प्रतिभाओं का धनी कहा है। उनके शानदार करियर को याद करते हुए, उन्होंने उनकी स्क्रीन उपस्थिति की तारीफ की है। चिरंजीवी ने कहा है वह अपने पीछे एक शून्य छोड़ गए हैं।
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao Dies: साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
 
Trending Videos

रवि तेजा ने किया याद
साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने श्रीनिवास राव के साथ 'नी कोसम', 'अन्नय्या', 'मिरापकाय' और 'पावर' सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने राव के निधन पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने बताया कि उनके करियर पर राव का प्रभाव था।
उन्होंने एक्स पर लिखा 'उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर अभिनय से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा श्रीनिवास राव मेरे लिए परिवार की तरह थे। उनके साथ काम करने की अच्छी यादें मेरे मन में हैं। कोटा श्रीनिवास राव गारू, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'



यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao Death: कोटा श्रीनिवास के निधन की खबर सुन घर पहुंचे कई दिग्गज, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

राव को हमेशा याद किया जाएगा
अभिनेता विष्णु मांचू ने भी कोटा श्रीनिवास राव के साथ सेट पर बिताए वक्त को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा 'उनको खोने के बाद मेरा दिल गमगीन है। कोटा श्रीनिवास राव एक अद्भुत अभिनेता थे। वह एक ऐसे इंसान थे जिसकी उपस्थिति हर फ्रेम में छा जाती थी। चाहे वह गंभीर भूमिका हो, खलनायक हो या कॉमेडी हो। उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी जो बहुत कम लोगों को नसीब होती है।' उन्होंने राव के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि अभिनेता को हमेशा याद किया जाएगा।



यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao Death: कौन थे कोटा श्रीनिवास राव? ‘सरकार’ से लेकर ‘बागी’ तक बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए
 

मोहन बाबू ने परिवार के लिए की प्रार्थना
अभिनेता मोहन बाबू ने भी एक्स पर कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा 'प्यारे कोटा, आपको बहुत याद किया जाएगा। आपकी प्रतिभा, आपकी उपस्थिति और आपकी आत्मा सब अविस्मरणीय हैं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ओम शांति।'

नंदमुरी कल्याण राम
अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम ने कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा 'तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान अभिनेता को खो दिया है। कोटा श्रीनिवास राव अपनी अदाकारी के जरिए तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने कोटा श्रीनिवास राव को याद किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'कोटा श्रीनिवास राव का सिर्फ नाम ही काफी है। एक महान अभिनेता जिन्होंने अपनी अदाकारी से हर किरदार में जान डाल दी। मैंने उनके साथ जितने भी पल बिताए और उनके साथ अभिनय किया उसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं उनके परिवार और उनके करीबियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

एसएस राजामौली 
फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया 'कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। अपने शिल्प के उस्ताद, उन्होंने हर किरदार में जान फूंक दी। स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति वास्तव में अपूरणीय थी। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं। ओम शांति।'

राम गोपाल वर्मा 
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया 'कोटा श्रीनिवास राव निस्संदेह सिनेमा के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने मेरी फिल्मों शिवा, गायम, मनी, सरकार और रक्तचरित्र में योगदान दिया। सर कोटा श्रीनिवास राव गारू, आप भले ही चले गए हों लेकिन आपके किरदार हमेशा जीवित रहेंगे।'

महेश बाबू
साउथ के जाने माने अभिनेता महेश बाबू ने एक्स पर कोटा श्रीनिवास राव के बारे में लिखा 'कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह क्षति हम सभी के लिए है जो उन्हें देखते और उनसे सीखते हुए बड़े हुए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहा हूं। 

ब्रह्मानंदम - फोटो : एक्स
भावुक हुए ब्रह्मानंदम
अभिनेता ब्रह्मानंदम ने कोटा श्रीनिवास राव को याद करते हुए उनके निधन पर हैरानी जताई है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वह चले गए। वह नटराज के बेटे थे। वह निडरता से बोलते थे। वह गहराई के साथ अभिनय करते थे। हमने लगभग चार दशकों तक साथ काम किया।'

सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी कई तस्वीरें लगाई हैं और लिखा है 'महान अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। उन्होंने 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। भारतीय सिनेमा उनके निधन पर शोक मना रहा है।'

रश्मिका मंदाना
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कोटा श्रिनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'महान एक्टर कोटा श्रीनिवास राव गारू का आज निधन हो गया। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।'

कार्तिकेय गुम्माकोंडा 
साउथ के एक्टर कार्तिकेय गुम्माकोंडा ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कोटा श्रीनिवास राव को कई पीढ़ियों ने देखा। वह बहुमुखी अभिनेता थे। आपकी सभी अच्छी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन

750 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
आपको बता दें कि 10 जुलाई 1942 को जन्मे कोटा श्रीनिवास राव का आज निधन हो गया। उन्होंने अपने पूरे करियर में 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें