कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर थे और वो बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। इतना ही नहीं एक्टर सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में नहीं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी बड़ा नाम थे। आज 13 जुलाई को कोटा श्रीनिवास राव ने 83 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से सिनेमाई दुनिया को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है। अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए उनके प्रशंसक, राजनीति के दिग्गज और कई सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं, जिसके वीडियोज भी सामने आ रहे हैं।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी दिवंगत अभिनेता के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने चार दशकों तक सिनेमाई करियर में अमूल्य योगदान दिया।
पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए शामिल
ब्रम्हानंदम हुए भावुक
साउथ के दिग्गज अभिनेता ब्रम्हानंदम दिवंगत अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव को याद करते हुए भावुक हो गए। आपको बताते चलें कि दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष ने जताया दुख
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा- 'अभिनेता के निधन से पूरा सिने उद्योग शोक में डूब गया है। उनका निधन न केवल तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग और भाजपा के लिए भी एक क्षति है।'
प्रकाश राज भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
पवन कल्याण भी हुए शामिल
आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण दिवंगत अभिनेता के घर उन्हें शोक संवेदना देने पहुंचे।
चिरंजीवी ने भी दी श्रद्धांजलि
साउथ एक्टर चिरंजीवी ने दिवंगत अभिनेता और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
हरियाणा के गवर्नर भी पहुंचे
हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय भी दिवंगत एक्टर कोटा श्रीनिवास के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।