अल्लू अर्जुन और अल्लू कनकरत्नम गरु
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी की सास ने आंखें दान करने की इच्छा जताई थी
अभिनेता ने आगे कहा 'मैंने, मेरी मां और मेरी सास ने पिछले दिनों बातचीत की थी। मैंने पूछा कि क्या वह निधन के बाद अपनी आंखें दान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने तुरंत हां कह दिया। मुझे यह पुरानी बातचीत याद है। मैंने माय ब्लड बैंक को फोन करके उनकी आंखें दान करने की व्यवस्था करने को कहा। यह प्रक्रिया आज पूरी हो गई।'
यह खबर भी पढ़ें: Chiranjeevi: चिरंजीवी से मिलने के लिए फैन ने 300 किमी तक चलाई साइकिल, अभिनेता ने किए दो अहम वादे
चिरंजीवी की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
चिरंजीवी के भाषण को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा 'मेगास्टार की तरफ से वक्त पर किया गया एक काम। सही वक्त पर सही फैसले के साथ चिरंजीवी ने अपनी सास अल्लू कनकारत्नम के नेत्रदान की व्यवस्था की। उनका दुःख दूसरों के लिए आशा की रोशनी में बदल गया।