फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: बेटे के 19वें जन्मदिन पर महेश बाबू ने शेयर की पुरानी तस्वीर, आखिर किस बात का एक्टर को है अफसोस?

Sun, 31 Aug 2025 01:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Son Birthday: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने बेटे को 19वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ ही घर से दूर होने के कारण बेटे को मिस भी किया है। 

विज्ञापन
महेश बाबू अपने बेटे के साथ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी का आज 19वां जन्मदिन है। इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बेटे को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने इस बर्थडे पर ना होने का दुख जताया है, क्योंकि वो शूटिंग के लिए बाहर हैं। 

विज्ञापन


शेयर की पुरानी तस्वीर
महेश बाबू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपने बेटे गौतम घट्टामनेनी के साथ पुराने दिनों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बेटा काफी छोटा नजर आ रहा है। आपको बताते चलें कि एक्टर के बेटे का यह 19वां जन्मदिन है। 

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: विवादित वीडियो पर पवन सिंह ने मांगी माफी, बोले- अंजलि जी मुझे बुरा लगा पर नीयत गलत नहीं थी

जन्मदिन पर ना होने का जताया अफसोस

विज्ञापन

अभिनेता ने एक्स पर लिखा, "19वें जन्मदिन की बधाई मेरे बेटे, हर साल तुम मुझे थोड़ा और हैरान करते हो। इस साल तुम्हारा जन्मदिन मिस कर रहा हूं, यह एकमात्र ऐसा जन्मदिन है जिसे मैंने कभी मिस किया है। मेरा प्यार हर कदम पर तुम्हारे साथ है। आप जो भी करते हैं, उसमें हमेशा तुम्हारा सबसे बड़ा चीयरलीडर मैं हूं। चमकते रहो और बढ़ते रहो।’


महेश बाबू की बेटी ने भी किया बर्थडे विश
अभिनेता की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो भाई, तुम्हें हमेशा प्यार मिलता रहेगा।’



महेश बाबू शूटिंग में व्यस्त
आपको बताते चलें कि महेश बाबू इस साल अपने बेटे के जन्मदिन पर इसलिए शामिल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि वो अपनी आगामी फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्माण वर्तमान में हैदराबाद में चल रहा है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें