फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: नए साल की पार्टी के लिए खुद कोरोना संक्रमित हुई यह सिंगर, अब सोशल मीडिया पर हो रही जमकर ट्रोल

Thu, 22 Dec 2022 01:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चीन की सिंगर जेन झांग को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
जेन झांग - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या नए साल की पार्टी के लिए कोई खुद की जान जोखिम में डाल सकता है? आमतौर पर तो हर कोई इससे इनकार ही करेगा, लेकिन एक सिंगर ने पार्टी के लिए इस खतरे को भी मोल ले लिया। अब उसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं और बताते हैं कि आखिर यह मसला है क्या? यह सिंगर कौन है और कहां से ताल्लुक रखती है? कोरोना नियमों का उल्लंघन करने को लेकर अब उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है? 

विज्ञापन

चीन की सिंगर ने की यह हरकत
दरअसल, यह पूरा मामला उस चीन का है, जो इस वक्त कोरोना महामारी की नई लहर से जूझ रहा है। यहां सिंगर जेन झांग को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेन ने खुद को जानबूझकर कोरोना संक्रमित कराने की कोशिश की। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जारी बातचीत के मुताबिक, जेन उन लोगों के घर गई थीं, जिन्हें चीन में कोरोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। जेन का मकसद आने वाले आने वाले नए साल की तैयारियों के मद्देनजर खुद को कोरोना संक्रमित करना था। जेन ने खुद बताया, 'वह चाहती थी कि वह कोरोना की चपेट में आ जाए, जिससे नए साल के कॉन्सर्ट के दौरान वह संक्रमण की शिकार न बने।' अब जेन ने सोशल मीडिया से अपनी विवादित पोस्ट हटा ली। साथ ही, लोगों से माफी भी मांगी। 
Desi Boyz Sequel: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स

सोशल मीडिया पर लिखी थी यह बात
सिंगर जेन झांग ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'नए साल पर होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर उनके मन में यह डर है कि वह बीमार न पड़ जाएं। ऐसे में उन्होंने पहले ही बीमार होने के लिए कोरोना संक्रमित लोगों के घर जाने का फैसला किया, जिससे नए साल से पहले वह इससे उबर सकें।' इसके बाद जेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह एक दिन में ठीक हो गई। उसका वजन भी घट गया। इसके बाद जेन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Cirkus Advance Booking: ‘जयेशभाई जोरदार’ से अब भी इतना पीछे ‘सर्कस’, रणवीर के लिए नई कसौटी बनेगा शुक्रवार

जेन ने खुद बताई अपनी हालत
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित लोगों के घर से लौटने के बाद जेन को सिरदर्द, बुखार और गले में खराश महसूस हुई। हालांकि, उसे संक्रमित होने का अहसास नहीं हुआ और वह एक ही दिन में ठीक भी हो गई। जेन ने मीडिया को बताया कि मैं खुद को कोरोना संक्रमण के लिए तैयार कर रही थी। 
Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस
विज्ञापन

चीन में ऐसे हैं हालात
चीन में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने बताया कि अगले 90 दिन के दौरान चीन की 60 फीसदी और दुनिया की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकती है। इसके अलावा लाखों लोगों की मौत हो सकती है।
Box Office Report: क्या अवतार 2 की राह में रोड़े अड़ाएगी रणवीर सिंह की सर्कस? ऐसा रहा बुधवार को फिल्मों का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें