चीन की सिंगर ने की यह हरकत
दरअसल, यह पूरा मामला उस चीन का है, जो इस वक्त कोरोना महामारी की नई लहर से जूझ रहा है। यहां सिंगर जेन झांग को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेन ने खुद को जानबूझकर कोरोना संक्रमित कराने की कोशिश की। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जारी बातचीत के मुताबिक, जेन उन लोगों के घर गई थीं, जिन्हें चीन में कोरोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। जेन का मकसद आने वाले आने वाले नए साल की तैयारियों के मद्देनजर खुद को कोरोना संक्रमित करना था। जेन ने खुद बताया, 'वह चाहती थी कि वह कोरोना की चपेट में आ जाए, जिससे नए साल के कॉन्सर्ट के दौरान वह संक्रमण की शिकार न बने।' अब जेन ने सोशल मीडिया से अपनी विवादित पोस्ट हटा ली। साथ ही, लोगों से माफी भी मांगी।
Desi Boyz Sequel: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स
सोशल मीडिया पर लिखी थी यह बात
सिंगर जेन झांग ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'नए साल पर होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर उनके मन में यह डर है कि वह बीमार न पड़ जाएं। ऐसे में उन्होंने पहले ही बीमार होने के लिए कोरोना संक्रमित लोगों के घर जाने का फैसला किया, जिससे नए साल से पहले वह इससे उबर सकें।' इसके बाद जेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह एक दिन में ठीक हो गई। उसका वजन भी घट गया। इसके बाद जेन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Cirkus Advance Booking: ‘जयेशभाई जोरदार’ से अब भी इतना पीछे ‘सर्कस’, रणवीर के लिए नई कसौटी बनेगा शुक्रवार