सीएम ने साझा कीं झलकियां
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'आज नवा रायपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित फिल्म "छावा" देखी। संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया'।
राज्य में टैक्स फ्री है 'छावा'
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, 'इस फिल्म ने संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया है, जो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। संभाजी महाराज का यह प्रेरक इतिहास अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार ने फिल्म 'छावा' को राज्य में टैक्स फ्री किया है'। सीएम के साथ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, योगेश्वर राजू सिन्हा और सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
Box Office Report Friday: 'छावा' की दहाड़ के बीच 'द डिप्लोमैट' ने निकाला बजट, लाखों में सिमटी 'तुमको मेरी कसम'
बॉक्स ऑफिस पर डटी है 'छावा'
फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक महीने से अधिक वक्त होने के बावजूद यह सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के कारोबार की बात करें तो कल शनिवार को 37वें दिन फिल्म ने 3.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल नेट कारोबार 578.65 करोड़ रुपये हो गया है।