फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Teaser X Review: 'एक ही जिंदगी के विक्की भाई कितने नेशनल अवॉर्ड जीतोगे', छावा की टीजर देख बोले प्रशंसक

Mon, 19 Aug 2024 01:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैसे ही अभिनेता ने टीजर शेयर किया। यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया और नेटीजंस विक्की के इस अवतार को देखकर खुश हो गए।
विज्ञापन
छावा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी समय तक दर्शकों को इंतजार कराने के बाद विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का टीजर आज यानी रक्षाबंधन के खास मौके पर निर्माताओं ने ऑनलाइन जारी कर दिया गया। फिल्म में विक्की ने मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फैंस के रिएक्शन को लेकर देखकर यह आसानी से कहा जा सकता है कि अभिनेता ने इस किरदार को बखूबी निभाया है। आइए जानते हैं कि विक्की की फिल्म छावा को एक्स पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन


विक्की ने साझा किया टीजर
विक्की ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छावा का टीजर शेयर किया और लिखा, "स्वराज्य के रक्षक। धर्म के रक्षक। #छावा  एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा!" उन्होंने यह भी घोषणा की कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जैसे ही अभिनेता ने टीजर शेयर किया। यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया और नेटीजंस विक्की के इस अवतार को देखकर खुश हो गए।




एक्स पर मिली यह प्रतिक्रियाएं
 एक यूजर ने कमेंट किया, "इसे देखते ही रोंगटे खड़े हो गए। राष्ट्रीय पुरस्कार आने वाला है। विक्की कौशल सभी पुरस्कार अपने हक से जीतने के लिए यहां हैं। सबसे बेहतरीन प्रतिभाएं हैं!"
विज्ञापन




दूसरे यूजर ने लिखा, 'छावा का टीजर काफी बेहतरीन लग रहा है। अल्लू अर्जुन को इस महा क्लैश के लिए तैयार होने की जरूरत है। विक्की कौशल एक के बाद एक धमाल मचा रहे हैं।'



एक और यूजर ने लिखा, 'एक ही जिंदगी के विक्की भाई कितने नेशनल अवॉर्ड जीतोगे। एक्स पर ऐसे ही कई यूजर्स ने विक्की के छावा के टीजर की खूब तारीफ की है।'


विक्की ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की ने छावा के लिए काफी शारीरिक बदलाव किए हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने कथित तौर पर 116 किलो वजन बढ़ाया था और वह लंबे बाल और घनी दाढ़ी में भी नजर आए थे।
विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें