फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: मुंबई में इस वजह से रुका ‘छावा’ का शो, पांच घंटे चला हंगामा; फिर शिवसेना ने…

Thu, 20 Feb 2025 02:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: बुधवार को साउथ मुंबई के लोअर परेल में अचानक ‘छावा’ का शो रुक गया, जिसके बाद थिएटर में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे में शिवसेना यूबीटी ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को सुलझाया। 
विज्ञापन
'छावा' का शो मुंबई में रुका हुआ हंगामा - फोटो : इंस्टाग्राम और एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को साउथ मुंबई के लोअर परेल में एक थिएटर में तब हंगामा हो गया जब अचानक ‘छावा’ का शो रुक गया, क्योंकि स्क्रीन खराब हो गई। इसके बाद फिल्म देखने आए दर्शक भड़क गए। भड़के हुए दर्शकों ने थिएटर मैनेजमेंट से अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने इनकार कर दिया जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। हालांकि शिवसेना यूबीटी के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया।

विज्ञापन

पांच घंटे तक चला हंगामा
छत्रपति शिवाजी महाराजा की जयंती के अवसर पर मुंबई के लोअर परेल में पीवीआर सिनेमा में बड़ी संख्या में लोग ‘छावा’ देखने पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्क्रीन खराब होने की वजह से शो रुक गया, जिसके बाद दर्शक भड़क उठे। इसके बाद उन्होंने अपना पैसा मांगना शुरू कर दिया और थिएटर मैनेजमेंट से इससे इनकार कर दिया। मैनेजमेंट के इस रवैये के बाद सिनेमा हॉल में भारी हंगामा हुआ, जो लगभग पांच घंटे तक चला।


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी

विज्ञापन

शिवसेना यूबीटी के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले पर शिवसेना यूबीटी के सदस्यों ने हस्तक्षेप किया और थिएटर प्रबंधन से भिड़ने के बाद आखिरकार मामला सुलझ गया। घटना की सूचना मिलने पर शिवसेना यूबीटी के विधायक सुनील शिंदे पीवीआर पहुंचे और प्रबंधन से मुआवजा मांगा, क्योंकि स्क्रीन खराब होने के लिए वो ही जिम्मेदार थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े रुख के बाद, थिएटर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर सहमति जताई और मुआवजे के तौर पर एक सप्ताह के भीतर किसी भी एक शो के लिए मुफ्त टिकट देने का वादा किया साथ ही माफी के तौर पर टिकट की चार गुना राशि वापस करने का वादा भी किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


यह खबर भी पढ़ें: NIFFA: नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में श्याम बेनेगल को सम्मान, प्रदर्शित होंगी ये फिल्में


‘छावा’  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस बीच ‘छावा’ ने बुधवार को शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने छत्रपति शिवाजी महाराजा की जयंती पर 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत फिल्म की कुल कमाई 197 करोड़ रुपये पहुंच गई है। उम्मीद है  कि गुरुवार को फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई, रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई भोसले और अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें