तेलुगु में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने अब तक 526.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'छावा' फिल्म की कमाई में तेलुगु वर्जन की कमाई भी शामिल है। 'छावा' इस साल में रिलीज हुई ऐसी पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसका तेलुगु वर्जन रिलीज हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख-सलमान की मौत की भविष्यवाणी करने वाले पर फूटा सुचित्रा का गुस्सा, कहा- इन्हें डर…
'पठान' और 'एनिमल' को पछाड़ने के करीब 'छावा'
इस तरह से अगर देखें तो 'छावा' फिल्म जल्द ही भारत की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कटेगरी में खड़ी होगी। यह फिल्म जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को पछाड़ सकती है। इस फिल्म ने 543.09 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी तरह से 'छावा' एनिमल को भी पछाड़ने के लिए तैयार है। 'एनिमल' ने कुल 553.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म स्त्री 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। इस फिल्म ने 597 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे लगता है कि लोगों को ऐतिहासिक फिल्में ज्यादा पसंद आती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: हॉलीवुड के इस निर्देशक ने की एसएस राजामौली की तारीफ, दो बार देखी 'आरआरआर'