अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में ही अभिनेता ने अपनी एक खास परेशानी का जिक्र किया है, जिसमें उन्हें चूहों की वजह से काफी दिक्कत झेलनी पड़ी है।
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय का नया आयाम देखने को मिल सकता। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता की मेहनत साफ दिखाई पड़ रही है। फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता को एक खास वजह से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
भूषण कुमार ने उपहार में दी थी स्पोर्ट्स कार
कार्तिक आर्यन को फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद निर्माता भूषण कुमार ने एक शानदार मैकलॉरन कार उपहार में दी थी। हालांकि, इतने शानदार तोहफे का आनंद कार्तिक उठा नहीं पा रहे हैं। दरअसल, चूहों ने उनकी कार में जमकर उत्पात मचाया है। उनके कार के गद्दों को चूहों ने काट दिया है, जिसके बाद उन्हें इसे ठीक कराने में लाखों रुपये खर्च करने पड़े। कार्तिक ने हाल में अपनी इस परेशानी का जिक्र किया। इस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपनी दूसरी कार चलाता हूँ। मैंने मुश्किल से ही मैकलारेन चलाया है। यह लंबे समय तक गैरेज में खड़ी थी, इसलिए चूहों ने मैट चबा लिया, जिसकी वजह से मुझे बहुत पैसे खर्च करने पड़े।"
Avneet Kaur: टीवी से फिल्मों में आने के कारण अवनीत के साथ भी हुआ भेदभाव ? अभिनेत्री ने बताया सच
विज्ञापन
भूषण कुमार ने की थी तारीफ
भूषण कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "कार्तिक आर्यन की ऊर्जा काफी संक्रामक है। हम रचनात्मक रूप से एक दूसरे से बहुत अच्छी तरह से जुड़ते हैं। पेशेवर रूप में शुरू हुआ यह बंधन निश्चित रूप से हमारे द्वारा साथ में किए गए काम से कई गुना बढ़ गया है। हर एक प्रोजेक्ट के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। यह स्पोर्ट्स कार उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए प्रशंसा का प्रतीक है।"