उदयपुर फाइल्स, निर्माता अमित जानी
- फोटो : सोशल मीडिया
55 कट के बाद फिल्म को मिली मंजूरी
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में एक आदेश जारी कर साफ किया कि CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने तय प्रक्रिया के तहत फिल्म को सर्टिफिकेट प्रदान किया है और निर्माता ने अतिरिक्त कट भी लगाए हैं। मंत्रालय ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या और कोई संशोधन की कोई ठोस वजह नहीं है, इसलिए पुनरीक्षण याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।
फिल्म के निर्माता ने जारी किया वीडियो
अब जब फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है तो निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की और लोगों से अनुरोध किया कि वो खुद फिल्म देखें और तय करें कि इसमें क्या गलत है। उन्होंने कहा, 'हमने फिल्म को यथासंभव संतुलित और संवेदनशील रूप में प्रस्तुत किया है। हमारा मकसद किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक घटना को दिखाना है।'
उदयपुर फाइल्स, दिल्ली हाई कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया