सीबीआई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड बेंगलुरु के एक क्षेत्रीय अधिकारी से साथ दो अन्य व्यक्तियों को एक फिल्म निर्माता से उसकी फिल्म के उपशीर्षक से संबंधित छोटे मुद्दों को ठीक करने के लिए 12,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह आरोप लगाया गया कि एक फिल्म के सिनेमा उपशीर्षक से संबंधित छोटे मुद्दों को सुधारने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए रिश्वत की राशि की मांग की गई थी जिसे बाद में घटाकर 12,000 रुपये कर दिया गया था।" उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने कहा, "क्षेत्रीय अधिकारी के परिसरों की तलाशी ली गई, जिससे तीन लाख रुपये बरामद हुए।" Fatima Sana Shaikh: फातिमा ने साझा किया 'सैम बहादुर' में काम करने का अनुभव, बोलीं- नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा