फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK15: 'मुझे सिर्फ 'रूही' मत समझिए'; रुहानिका धवन बोलीं- 'रुबीना से सबसे ज्यादा सीखा, अब पहले जैसा डर नहीं'

सार

Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview: 'ये है मोहब्बतें' की 'रूही' अब अपनी पुरानी इमेज से बाहर निकलना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिल की यह बात साझा की है।
विज्ञापन
रुहानिका धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'रूही' की भूमिका से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री रुहानिका धवन 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी कर केपटाउन से लौटीं हैं। उनका कहना है कि इस शो ने उन्हें सिर्फ मुश्किल स्टंट्स ही नहीं कराए, बल्कि अपने डर से आंख मिलाना भी सिखाया। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने रोहित शेट्टी से मिली सीख, सबसे मुश्किल चैलेंज, साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बनी दोस्ती और अपनी नई पहचान पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad
'पहला स्टंट देखा... और खुद से सिर्फ एक बात कही- मैं कर लूंगी'
'खतरों के खिलाड़ी' में पहला स्टंट कई कंटेस्टेंट्स का आत्मविश्वास हिला देता है, लेकिन रुहानिका ने शुरुआत से खुद को टूटने नहीं दिया। वह कहती हैं, 'पहला थॉट यही था कि मैं कर लूंगी। मैंने खुद से कहा कि अगर शुरुआत में ही डर गई, तो आगे कुछ नहीं कर पाऊंगी। इसलिए मैंने पॉजिटिव रहना चुना।'

रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad
'ऊंचाई से नहीं... इन चीजों ने सबसे ज्यादा परेशान किया'
रुहानिका बताती हैं कि स्पोर्ट्स और फिटनेस हमेशा से उनकी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। इसलिए उन्हें लगा था कि फिजिकल स्टंट्स शायद उतने मुश्किल नहीं होंगे। लेकिन जैसे ही बड़े जानवरों और कीड़े-मकोड़ों से जुड़े टास्क सामने आए, पूरा खेल बदल गया। वह कहती हैं, 'मैं हमेशा से स्पोर्ट्स और फिटनेस में रही हूं। इसलिए एडवेंचर वाले स्टंट्स मुझे उतने मुश्किल नहीं लगे। लेकिन बड़े जानवर और कीड़े-मकोड़े... वहां मेरे शरीर का रिएक्शन बिल्कुल अलग हो जाता था। ऐसे टास्क मेरे लिए सबसे मुश्किल थे, क्योंकि पहले कभी ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं किया था।'

रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad
'रोहित शेट्टी की एक तारीफ... और अगला स्टंट आसान लगने लगता था'
रुहानिका के मुताबिक, पूरे शो में अगर किसी एक चीज ने सबसे ज्यादा मोटिवेट किया, तो वो रोहित शेट्टी का भरोसा था। वह कहती हैं, 'जब भी मौका मिलता था, रोहित सर हम सबको एप्रीशिएट करते थे। उन्होंने सिर्फ मेरी नहीं, हर कंटेस्टेंट की हौसलाअफजाई की। उनका एक छोटा-सा एप्रीसिएशन भी अगले स्टंट के लिए नई हिम्मत दे देता था।'

'सेट पर सबसे ज्यादा ख्याल भी रोहित सर ही रखते थे'
सेट पर सबसे ज्यादा प्रोटेक्टिव कौन था? इस सवाल पर रुहानिका बिना देर किए रोहित शेट्टी का नाम लेती हैं। वह कहती हैं, 'सबसे ज्यादा ख्याल रोहित सर रखते थे। वो सिर्फ स्टंट्स पर नहीं, हम सब पर भी बराबर ध्यान देते थे।'

'अब डर पहले जैसा नहीं रहा'
क्या 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद असल जिंदगी में भी फर्क आया? रुहानिका का जवाब छोटा जरूर है, लेकिन साफ है। 'हां... अब डर पहले से काफी कम हो गया है।'

'रुबीना से सबसे ज्यादा सीखा... जैस्मिन और ओरी के साथ बनी सबसे खास बॉन्डिंग'
स्टंट्स के बीच बनी दोस्तियां आज भी रुहानिका के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। वह कहती हैं, 'रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन और ओरी... इन तीनों के साथ मेरी सबसे अच्छी बॉन्डिंग बनी। अगर किसी एक इंसान से मैंने सबसे ज्यादा सीखा है, तो वो रुबीना हैं। जिस तरह वो हर मुश्किल हालात में खुद को संभालती हैं, उससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। जैस्मिन और ओरी ने भी पूरे सफर को बेहद यादगार बना दिया। शो खत्म होने के बाद भी हम सब एक-दूसरे के संपर्क में हैं।'
विज्ञापन

रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad
'अब लोग मुझे सिर्फ 'रूही' के तौर पर याद न करें'
वर्षों तक 'रूही' के नाम से पहचान बनाने वाली रुहानिका अब चाहती हैं कि दर्शक उन्हें एक नए नजरिए से देखें। वह कहती हैं, 'मैं हमेशा उस प्यार के लिए शुक्रगुजार रहूंगी, जो लोगों ने मुझे 'रूही' के रूप में दिया। लेकिन अब मैं चाहती हूं कि दर्शक मुझे सिर्फ उस छोटी-सी बच्ची के तौर पर न देखें। अब मैं बड़ी हो चुकी हूं। मैं खुद को नए-नए चैलेंज देना चाहती हूं, अपने डर का डटकर सामना करना चाहती हूं...चाहती हूं कि लोग मेरी इस नई पहचान को भी उतना ही अपनाएं।'

'हर किसी ने अपनी लिमिट्स तोड़ी... इसलिए किसी एक का नाम लेना मुश्किल है'
शो खत्म होने के बाद किस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सरप्राइज किया? इस सवाल पर रुहानिका किसी एक नाम तक खुद को सीमित नहीं रखतीं। वह कहती हैं, 'हर किसी ने मुझे किसी न किसी तरह सरप्राइज किया। सभी ने अपनी लिमिट्स को पुश किया, अपने डर का सामना किया और खुद को साबित किया। इसलिए किसी एक का नाम लेना मुश्किल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें