योद्धा की भूमिका में नजर आए धनुष
फर्स्ट लुक में धनुष युद्ध के मैदान में एक योद्धा की तरह खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर कोई खुशी नहीं है। धनुष का यह लुक काफी रफ एंड टफ लग रहा है। पोस्टर को देखकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धनुष इस फिल्म में किसी सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के इस लुक में अभिनेता के चारों ओर सैनिकों के शव जमीन पर पड़े हैं। धनुष के हाथ में बंदूक है और ऐसा लगता है कि युद्ध के मैदान में वह फिलहाल अकेले जीवित बचे हैं।
फैंस को बेसब्री से है फिल्म का इंतजार
गौरतलब है कि अभिनेता की यह एक पीरियड फिल्म है, जिसे 1930-40 के दशक के इर्द-गिर्द बुना गया है। तमिल के अलावा धनुष उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि हिंदी भाषी लोगों को भी कैप्टन मिलर का बेसब्री से इंतजार है।
Afwaah OTT Release: सोशल ड्रामा 'अफवाह' की ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां देख सकेंगे नवाजुद्दीन-भूमि की यह फिल्म?
अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं धनुष
इस फिल्म में धनुष का किरदार पूरी तरह से काल्पनिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में धनुष जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर अरुण माथेश्वरण ने कहा था, 'जब मैंने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू की तो मेरे दिमाग में कोई नहीं था, फिल्म आधी लिखने के बाद मुझे लगा कि धनुष इस भूमिका के लिए एकदम सही होंगे। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद करता हूं।' बता दें कि इस फिल्म में धनुष तीन अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। माथेश्वरण ने बताया कि फिल्म में मिलर के अलावा धनुष के दो और नाम होंगे।