अविनाश ने पलक को किया था चीट
पलक ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि बॉयफ्रेंड के चीट करने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। पलक ने कहा, ‘मैं दुर्गा- माता की छाया के सेट पर थी, जब चीटिंग की यह घटना हुई थी। मेरी दोस्त सिमरन बुधरूप ठीक मेरे सामने थीं। मैं टूट गई और रो पड़ी थी। वह बोली,'क्या हुआ?' मैंने उसे बताया कि यह हुआ है और उसने मेरी पूरी जर्नी देखी है। मैं बुरी तरह डिप्रेशन में थी और उसने मुझे इससे बाहर निकाला है।'
BB OTT 2: आलिया सिद्दीकी का पूजा भट्ट पर बड़ा वार, बोलीं- 'जो महिला खुद मां नहीं बन पाई वह...
दोस्त ने डिप्रेशन से निकाला बाहर
अभिनेत्री ने उनके साथ खड़े रहने के लिए अपनी दोस्त सिमरन की भी सराहना की और कहा, ‘उस लड़की ने वह दौर देखा है जिससे मैं गुजरी हूं। मुझे उस रिश्ते से बाहर निकलने में बहुत समय लगा है। मैं अभी भी अकेली हूं और मेरे लिए आज अपने जीवन में किसी आदमी पर भरोसा करना मुश्किल है। इस परिस्थिति में वह बाहर से जो कुछ भी कर सकती थी, उसने किया। मुझे लगता है कि उसने बहुत सही काम किया। मुझे उस पर बहुत गर्व है। कम से कम, उसने मेरा सपोर्ट किया था।
72 Hoorain : '72 हूरें' को प्रमाणन देने से सीबीएफसी का इनकार? जानें वायरल खबर के पीछे का सच
बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं अविनाश सचदेवा
आपको बता दें कि अभिनेत्री पलक भले ही घर से बाहर आ गई हों, मगर अविनाश सचदेवा अभी भी बिग बॉस ओटीटी 2 के घर के अंदर हैं। फैंस अविनाश के गेम को काफी पसंद कर रहे हैं।