फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'इंटरनेशनल बेइज्जती'; क्या वाकई कान फेस्टिवल में फोटोग्राफर्स ने आलिया भट्ट को किया नजरअंदाज?

Thu, 14 May 2026 11:03 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

79th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल के पहले ही दिन आलिया भट्ट वहां पहुंचीं। रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई और अपने लुक से उन्होंने खूब ध्यान खींचा। मगर, इंटरनेट पर एक वर्ग उन्हें खूब ट्रोल कर रहा है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने बीते साल प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इस साल 12 मई से यह फेस्टिवल शुरू हो चुका है और 23 मई तक चलेगा। आलिया भट्ट फेस्टिवल के पहले दिन वहां पहुंचीं। अपने हर लुक से उन्होंने खूब ध्यान आकर्षित किया। उनके पहनावे और मेकअप में ट्रेडिशनल से लेकर ग्लैमरस और मॉडर्न हर टच दिखा। तारीफें तो हुईं, मगर ट्रोलिंग भी खूब झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

पहले दिन से ही शुरू हो गई ट्रोलिंग
आलिया भट्ट की ट्रोलिंग का सिलसिला पहले दिन से ही शुरू हो गया। आधार इस बात को बनाया गया कि ग्लोबल स्टेज पर उन्हें फोटोग्राफर्स ने नजरअंदाज किया है। आलिया भट्ट जब रेड कार्पेट पर मौजूद थीं तो किसी कैमरामैन ने उन्हें भाव नहीं दिए। फिर, लोगों ने उनके लुक्स और मेकअप में कमियां निकालने शुरू कर दीं। किसी ने ऐश्वर्या राय से तुलना की तो किसी ने दीपिका पादुकोण से तुलना कर डाली।

फेस्टिवल से जाने के बाद भी नहीं छोड़ रहे पीछा
आलिया भट्ट कान में तीन दिन शिरकत करने के बाद अब वहां से रवाना हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन दिनों की झलकियां शेयर करते हुए कान फेस्टिवल को अलविदा कहा है। इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं कि उन्होंने इतने बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। मगर, ट्रोल्स अब भी शांत नहीं हो रहे। एक यूजर ने लिखा है, 'इंटरनेशनल बेइज्जती'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्हें अर्जुन कपूर अवॉर्ड दिया जाना चाहिए'। कोई राय दे रहा है कि आलिया बिल्कुल अच्छी नहीं लगीं तो कोई यह दावा कर रहा है कि वे खुद को प्रियंका चोपड़ा समझती हैं।

मां ने बढ़ाया बिटिया का हौसला
हालांकि, इन ट्रोल्स के ढेरों कमेंट के बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया है। सिर्फ बेटी ही नहीं, बल्कि उनकी टीम की भी दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'ओह माय बेबी! तुम और तुम्हारी टीम ने शानदार काम किया'। वहीं कुछ नेटिजंस भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए हैं और ट्रोल्स को इग्नोर करके आराम करने की सलाह दे रहे हैं।





विज्ञापन

क्या वाकई फोटोग्राफर्स ने किया नजरअंदाज?
आलिया भट्ट का एक वीडियो देखकर नेटिजंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें फोटोग्राफर्स ने इग्नोर किया है। मगर, गौर करने पर देखेंगे तो पता चलेगा कि उन्हें इग्नोर नहीं किया गया, बल्कि मामला कैमरे के एंगल का है। आलिया भट्ट फ्रंट साइड पर फोटोग्राफर्स को पोज दे रही हैं। उनके पीछे खड़े फोटोग्राफर्स का फोकस उनकी बजाय दूसरे लोगों पर है। लोगों को लग रहा है कि बैकसाइड वाले फोटोग्राफर्स ने एक्ट्रेस को इग्नोर किया है। इसके बाद ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें