फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishnavataram VS Ek Din: बॉक्स ऑफिस पर दमक रही 'कृष्णावतारम'; दर्शकों को तरसी फिल्म 'एक दिन', जानिए कलेक्शन

Thu, 14 May 2026 10:40 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishnavataram VS Ek Din Collection: फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज को आज एक वीक पूरा हो गया है। इसी के साथ थिएटर्स में फिल्म 'एक दिन' भी लगी हुई है। जानिए दोनों फिल्मों का हाल कैसा है?
विज्ञापन
Krishnavataram VS Ek Din - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कृष्णावतारम' सिनेमाघरों में लगी है और दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। बिना बड़ी स्टारकास्ट वाली यह फिल्म वीकडेज में भी अच्छा-खासा कलेक्शन जुटा रही है। वहीं, जुनैद खान अभिनीत फिल्म 'एक दिन' के मानो दिन लद गए हैं। यह फिल्म घिसट-घिसट कर आगे बढ़ रही है। जानिए गुरुवार को दोनों फिल्मों की कमाई कितनी रही?

विज्ञापन

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'कृष्णावतारम' 
फिल्म 'कृष्णावतारम' 07 मई को सीमित शोज के साथ रिलीज हुई थी। फिर, 08 मई से इसके शो की संख्या बढ़नी शुरू हुई। इस फिल्म में न कोई बड़े सितारे हैं और न ही इसका खास प्रमोशन हुआ, बावजूद इसके सिर्फ कहानी और अभिनय-निर्देशन के दम पर यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक हफ्ते में इसकी कमाई 10 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'कृष्णावतारम' का बॉक्स ऑफिस
हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। यह भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म है।
  • फिल्म 'कृष्णावतारम' ने ओपनिंग डे पर 42 लाख रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन कमाई 1.15 करोड़ और तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये रही।
  • तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये पहुंचा।
  • पांचवें दिन सोमवार से गिरावट जरूर आई, मगर अब भी करोड़ो में कमाई हो रही है।
  • पांचवें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़ और सातवें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज गुरुवार को आठवें दिन इस फिल्म का कारोबार 1.13 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • 'कृष्णावतारम' का टोटल नेट कलेक्शन 13.20 करोड़ रुपये है।





 
विज्ञापन

फिल्म 'एक दिन' - फोटो : अमर उजाला
'एक दिन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म 'एक दिन' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत बेहद खस्ता है। पहले वीक इस फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे वीक हालात और भी खराब हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन बुधवार को यानी 13वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 02 लाख ही कलेक्शन जुटाया था। आज गुरुवार की कमाई के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 4.29 करोड़ रुपये हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें