फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: डेनजल वाशिंगटन को मिला पाम डी'ओर, रेड कार्पेट पर ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ फेम डकोटा जॉनसन का जलवा

Tue, 20 May 2025 11:48 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Denzel Washington: हॉलीवुड अभिनेता डेनजल वाशिंगटन को कान फिल्म फेस्टिवल में पाम डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ अभिनेत्री डकोटा जॉनसन और ‘एक्वामैन’ फेम जेसन मोमोआ ने रेड कार्पेट पर पोज दिया।
 
विज्ञापन
डेनजल वाशिंगटन, डकोटा जॉनसन और जेसन मोमोआ और अमेरिकी अभिनेत्री एड्रिया अर्जियोना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता डेनजल वाशिंगटन को कान फिल्म फेस्टिवल में एक बड़ा सरप्राइज मिला। अभिनेता को पाम डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें सिनेमा में उनके लंबे और सफल करियर को देखते हुए दिया गया। 

विज्ञापन

फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले मिला पुरस्कार
यह सम्मानित पल स्पाइक ली द्वारा निर्देशित उनकी नवीनतम फिल्म ‘हाईएस्ट 2 लोएस्ट’ की स्क्रीनिंग से ठीक पहले घटित हुआ। कान फेस्टिवल के निदेशक थिएरी फ्रेमॉक्स ने उन्हें पुरस्कार दिया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद वह भावुक हो गए। डेनजल वाशिंगटन यह सम्मान पाने वाले 22वें व्यक्ति बन गए हैं। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, 'अरण्येर दिन रात्रि' का हुआ प्रीमियर

विज्ञापन


इन दिग्गजों को भी मिल चुका है पुरस्कार
2002 में मानद पाल्मे डी'ओर की शुरुआत के बाद से, इसे फिल्म जगत के कुछ सबसे सम्मानित लोगों को दिया गया है। पिछले प्राप्तकर्ताओं में क्लिंट ईस्टवुड, जोडी फॉस्टर, माइकल डगलस, मेरिल स्ट्रीप और जॉर्ज लुकास शामिल हैं। 2022 में टॉम क्रूज को भी इस पुरस्कार से सरप्राइज दिया गया था। 


रेड कार्पेट पर डकोटा जॉनसन


डकोटा जॉनसन


डकोटा जॉनसन ने दिखाई दिलकश अदा

डकोटा जॉनसन का रेड कार्पेट पर जलवा
सोमवार को ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ फेम अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने भी रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे। अभिनेत्री ने खुद को खूबसूरत कॉटन-कैंडी गुलाबी फ्रिंज गाउन में स्टाइल किया था। जॉनसन ने अपने गुलाबी लुक को चांदी की बालियों के साथ पूरा किया।


‘एक्वामैन’ फेम अभिनेता जेसन मोमोआ और अमेरिकी अभिनेत्री एड्रिया अर्जियोना ने रेड कार्पेट पर रोमांटिक पोज दिया।

जेसन मोमोआ और अमेरिकी अभिनेत्री एड्रिया अर्जियोना 

गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे ‘एक्वामैन’ एक्टर 
‘एक्वामैन’ फेम अभिनेता जेसन मोमोआ और अमेरिकी अभिनेत्री एड्रिया अर्जियोना ने 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। वह दोनों ‘स्प्लिट्सविले’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान रेड कार्पेट पर दोनों ने पोज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें