फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: नैंसी त्यागी के कान लुक को लेकर नेहा भसीन ने लगाए आरोप, ड्रेस कॉपी करने का किया दावा

Tue, 20 May 2025 11:22 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes 2025 Nancy Tyagi Controversy: इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में जहां ग्लैमर और ग्लोरी का जलवा देखने को मिला, वहीं दिल्ली की नैंसी त्यागी ने भी एक बार फिर अपने लुक से दिल जीत लिया। हालांकि अब नैंसी की ड्रेस को लेकर एक बड़ा विवाद भी सुर्खियों में आ गया है। 

विज्ञापन
नैन्सी त्यागी और नेहा भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम- @nancytyagi___
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की मशहूर इंफ्लुएंसर और फैशन डिजाइनर के तौर पर पहचान बनाने वाली नैन्सी त्यागी अब एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। सिंगर नेहा भसीन ने नैन्सी पर उनके आउटफिट की नकल करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन


नेहा भसीन ने उठाए सवाल
सिंगर नेहा भसीन ने 18 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि नैन्सी त्यागी का रेड कार्पेट लुक काफी हद तक उनकी पहनी हुई ड्रेस से मेल खाता है। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा कि यह लुक कुछ जाना-पहचाना लग रहा है और फिर एक दूसरी स्टोरी में उसी आउटफिट में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए 'सेम सेम' लिखकर साफ इशारा किया कि नैन्सी ने उनका स्टाइल कॉपी किया है।




खुद से बनाने का दावा निकला झूठ?
नैन्सी त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर दावा किया था कि उन्होंने अपनी कान की ड्रेस खुद तैयार की है और यह उनकी मां के प्रति श्रद्धांजलि है। लेकिन अब इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। बांद्रा के एक बुटीक की ओर से दावा किया गया कि यह ड्रेस उन्होंने नैन्सी को 25,000 में बेची थी। बुटीक की मालकिन ने बताया कि नैन्सी ने शायद उस ड्रेस में एक केप जोड़कर उसे अलग लुक देने की कोशिश की हो, लेकिन मूल ड्रेस उन्हीं की डिजाइन थी और नैन्सी ने इसे खरीदा था, न कि खुद सिलाई की थी।
विज्ञापन





नैन्सी की इमेज पर पड़ेगा असर
नैन्सी त्यागी को उनके फैशन स्टाइल और खुद से ड्रेस सिलने की कला के लिए जाना जाता है। उनके कई ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखे और सराहे गए हैं। ऐसे में इस विवाद के बाद उनके ब्रांड और फॉलोअर्स के बीच उनकी छवि को बड़ा झटका दे सकता है। हालांकि अभी तक नैन्सी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई सफाई नहीं दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान से Urvashi Rautela का जबरदस्त नया लुक, पूछा फैंस से खास सवाल

फैंस हुए दो गुटों में बंटे
इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग नैन्सी को उनके स्टाइल और ड्रेस को रीस्टाइल करने के लिए क्रिएटिव बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें झूठ फैलाने और दूसरों की मेहनत को चुराने का दोषी ठहरा रहे हैं। कुछ का कहना है कि भले ही ड्रेस खरीदी गई हो, लेकिन नैन्सी ने उसे नए अंदाज में पेश किया, जबकि दूसरों का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने अपने फैंस को धोखा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें