मशहूर टीन डांस ड्रामा ‘कैंपस बीट्स सीजन 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नए सीजन में पहले से भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा। आगामी सीजन में नेत्रा और रिहाना के बीच ईशान के दिल को जीतने की जंग भयंकर प्रतिद्वंद्विता और जबरदस्त डांस-ऑफ का वादा किया जा रहा है।
क्या है ट्रेलर में?
ट्रेलर के शुरुआत में देखा जा सकता है कि रिहाना वापस आ गई है और सभी नियम तोड़ने के लिए तैयार है। इस बीच ईशान और नेत्रा अपनी उलझन से निकलते हुए एक नया बॉन्ड बनाते हैं। दोनों की बीच दरारें भी दिखाई देने लगती हैं। वहीं, वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में, नेत्रा और रिहाना के बीच प्यार और वफादारी की टक्कर होती है। ट्रेलर देखकर लगता है यह पूरा सीजन नेत्रा वर्सेस रिहाना होने वाला है। लगता है इस सीजन में भी डांस का भरपूर स्वाद दर्शकों को मिलने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें:
Pawan Kalyan: पवन कल्याण की ‘ओजी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे बेटे अकीरा, मां रेणु ने बताई सच्चाई
‘कैंपस बीट्स सीजन 5’ स्टार कास्ट
इस सीरीज का निर्देशन पालकी मल्होत्रा ने किया है। इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो इस सीरीज में शांतनु माहेश्वरी, श्रुति सिन्हा, सहज सिंह चहल, तन्वी गडकरी, हर्ष डिंगवानी, तान्या भूषण, धनश्री यादव, तेरिया मगर, अदनान खान, मनीष पूनम, दीपांकना दास, मनस्वी वशिष्ठ और रोहन पाल नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Krrish 4: 'कृष 4' में इस रोल में फिर नजर आएंगी प्रीति जिंटा और रेखा, फिल्म निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट
कब से होगा स्ट्रीम?
मशहूर टीन ड्रामा अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह एमएक्स प्लेयर पर 10 अप्रैल से स्ट्रीम होना शुरू होगा। सीरीज के पहले के चार सीजन को काफी पसंद किया गया था। स्कूल और कॉलेज लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती। ट्रेलर पर अब तक 38,375 व्यूज आ चुके हैं।