फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Call Me Bae: ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर जारी, अनन्या का दिखा शानदार स्क्रीन प्रजेंस, दोस्तों ने दी बधाई

Tue, 20 Aug 2024 05:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे की डेब्यू सीरीज ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अनन्या का स्क्रीन प्रजेंस काफी शानदार है। प्रशंसकों के साथ उनकी खास दोस्तों ने भी अपनी उत्सुकता दिखाई है। 
 
विज्ञापन
कॉल मी बे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे की सीरीज ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बेला सुपर लग्जरी लाइफ जीती है। शानों-शौकत, नौकर-चाकर से भरी जिंदगी जीने वाली बेला की लाइफ में ऐसा मोड़ आता है कि वह आम जिंदगी जीने पर मजबूर हो जाती है। इसके बाद उनके रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली गलतियों और समस्याओं को दिखाया गया है। अनन्या पांडे का स्क्रीन प्रजेंस मजेदार है। इस सीरीज में अनन्या के अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर की झलक भी देखने को मिली है। 
विज्ञापन


 

अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
प्रशंसकों के साथ दोस्तों ने भी जताई उत्सुकता
जहां प्रशंसकों को एक तरफ यह पसंद आ रही है। वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री की दोस्त सुहाना खान, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा और जान्हवी कपूर सहित कई अन्य लोगों ने अपना उत्साह जताया है। सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, ‘बे से पहले से ही प्यार हो गया है, मैं बहुत उत्साहित हूं।’ अभिनेत्री शनाया कपूर ने ट्रेलर की स्टोरी लगाते हुए लिखा, ‘आश्चर्यजनक मेरी एनी, मैं इसे देखने के लिए बेताब हूं।’




 

अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
कमेंट सेक्शन में कई सितारों ने दी बधाई
इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों और अनन्या के दोस्तों की प्रतिक्रिया मिल रही है। कमेंट सेक्शन में उन्होंने अनन्या की खूब तारीफ की है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘इसे प्यार करो’, नव्या नवेली नंदा ने लाल दिल वाली इमोजी बनाई, जोया अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पश्मीना रोशन ने लिखा, प्यारा, इंतजार नहीं कर सकती। वहीं अनन्या की मां ने लिखा, ‘इसे प्यार करो’ ‘बे!’


 
विज्ञापन

अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
इस दिन होगी स्ट्रीम
अनन्या की आने वाली वेब सीरीज का प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। ‘कॉल मी बे’ 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें