नीता अंबानी के साथ विजेंदर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @singhvijender
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
भारत के ओलंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता भी शामिल होने पहुंचे। रणवीर सिंह भी इस समारोह में अपनी एक अलग एनर्जी के साथ नजर आए। फोटो में नीता अंबानी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए विजेंदर कुमार ने लिखा - 'जब मैं एक दयालु और सम्मानित महिला से एंटिलिया में मिला, वह सच में दया का सार हैं' सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो में रणवीर सिंह अंबानी परिवार के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
Singham Again: रिलीज से पहले ही 'सिंघम अगेन' का धमाल, इतने करोड़ में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?
आकाश अंबानी और अनंत अंबानी विजेंदर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @singhvijender
रणवीर सिंह का वीडियो हो रहा है वायरल
हाल ही में पिता बने रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें कार्यक्रम स्थल के बाहर तैनात पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए उनके उत्साहपूर्ण मूड को कैद किया गया। क्लिप में, रणवीर को फोटोग्राफरों से खुशी से हाथ मिलाते हुए और उत्साह से 'बाप बन गया रे' चिल्लाते देखा जा रहा है। रणवीर को पिता बनने और पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक बच्ची का स्वागत करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है।
Mithun Chakraborty: 'ऐसा कभी सोचा भी नहीं था', दादा साहब फाल्के मिलने पर भावुक हुए मिथुन; पीएम मोदी ने दी बधाई
नई पहले है 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ'
अंबानी परिवार की ओर से ओलंपियनों और पैरालिंपियनों को एक साथ लाकर उनके खेल को सराहा गया। इस समारोह में अंबानी परिवार 140 ओलंपियनों और पैरालिंपियनों को एक साथ लाए, उनकी सफलता का जश्न मनाया और खेलों में एकता को बढ़ावा दिया।