'जेलर 2' की धमक बरकरार
रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इसने बंपर ओपनिंग लेते हुए अर्धशतक ठोक दिया था। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और 400 करोड़ी बनने की तरफ इसकी दौड़ जारी है।
- आज शनिवार को दसवें दिन फिल्म की कमाई 14.36 करोड़ रुपये हो चुकी है। रात दस बजे अंतिम परिणाम आने तक इनमें और इजाफा होगा।
- कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
- इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 363.21 करोड़ रुपये हो गया है।
- जेलर 2 वर्ल्डवाइड भी खूब नोट छाप रही है। दुनियाभर में इसने 628.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
'उड़ता तीर' ने दूसरे दिन कितने कमाए?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' कल शुक्रवार को थिएटर्स में सजी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत की। कल पहले दिन फिल्म की कमाई 4.10 करोड़ रुपये रही। आज शनिवार को दूसरे दिन इसने 4.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दो दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 8.57 करोड़ रुपये हो गया है।
यामी गौतम की 'नई नवेली'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'नई नवेली' का जादू हुआ फीका
यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'नई नवेली' का जादू दर्शकों पर नहीं चला है। इसका कलेक्शन अब लाखों में सिमट चुका है। कल आठवें दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने नौवें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। कल की तुलना में कमाई में मामूली इजाफा हुआ है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 23.50 करोड़ रुपये हो गया है।
बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार का 'प्रहार' कैसा?
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'प्रहार' यामी की फिल्म 'नई नवेली' के साथ रिलीज हुई थी। इसकी कहानी को काफी सराहा जा रहा है। मगर, कमाई के मामले में यह खास नहीं कर पा रही। कल आठवें दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज शनिवार को नौवें दिन का कलेक्शन 80 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 18.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
'पहला प्यार दूसरी बार' रही बेदम
अनुज सैनी निर्देशित यह फिल्म कल 23 अक्तूबर को रिलीज हुई है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और कलेक्शन सिर्फ 50 लाख रुपये जुटाया। आज शनिवार को भी कोई खास अंतर नहीं आया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 51 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1.01 करोड़ रुपये हो गया है।