फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2: कैप लगाकर कहां छिपकर बैठे रजनीकांत? 40 साल में पहली बार किया ऐसा काम, दर्शक भी रह गए हैरान

Sat, 24 Oct 2026 06:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में लगी हुई है।
  • यह फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी और बंपर ओपनिंग ली।
  • सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी इस फिल्म को देखने हाल ही में थिएटर पहुंच गए।
विज्ञापन
जेलर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रजनीकांत हाल ही में फिल्म 'जेलर 2' देखने सिनेमाघर पहुंचे। वे अपने नाती लिंगा राजा के साथ यह फिल्म देखने पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि पिछले चार दशक में यह पहला मौका है, जब सुपरस्टार अपनी ही किसी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। सिनेमाघर में फिल्म देखते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कॉफी विद करण 9: करण के शो पर पहुंचे वरुण-जान्हवी, सरप्राइज लेकर आया यह अभिनेता; रवि किशन का कैसा कनेक्शन?

Trending Videos

जेलर 2 देखने पहुंचे रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
आम दर्शकों के बीच जाकर बैठे सुपरस्टार
दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के एक थिएटर में फैंस के साथ 'जेलर 2' देखी। करीब 40 वर्षों में पहली बार वे इस तरह अपनी कोई फिल्म देखने थिएटर पहुंचे। फैंस अपने बीच सुपरस्टार को देखकर हैरान रह गए। रजनीकांत ने शुक्रवार की रात यह फिल्म देखने मल्टीप्लेक्स गए। 
  • रजनीकांत यह फिल्म देखने अपने पोते लिंगा राजा और फिल्म के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ गए। 
  • एक्टर चेन्नई के वेलाचेरी में फीनिक्स मार्केटसिटी के अंदर पीवीआर सिनेमा में चुपचाप पहुंचे। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। 
  • वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑडिटोरियम में जाने से पहले एक छोटी टीम ने इस अनुभवी स्टार का स्वागत किया। रजनीकांत फिल्म देखने के लिए रेगुलर फिल्म देखने वालों के बीच बैठे।
     
विज्ञापन

फिल्म 'जेलर' की सीक्वल है जेलर-2
फिल्म 'जेलर 2' रजनीकांत की ही साल 2023 में आई फिल्म का सीक्वल है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' रजनीकांत के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे नजर आए हैं। इसमें ऋतिक रोशन स्पेशल अपीयरेंस में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें