'रामायण' का कलेक्शन कितना रहा?
फिल्म 'रामायण' की रिलीज को आज 23 दिन पूरे हो चुके हैं। कल गुरुवार को इस फिल्म ने 9.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज शुक्रवार को 23वें दिन फिल्म की कमाई 5.33 करोड़ रुपये है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 997.43 करोड़ रुपये हो चुका है। आज की कमाई के अंतिम आंकड़े आने तक यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
- अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ क्लब में तीन फिल्में- 'पुष्पा 2', 'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' ही शामिल हैं।
- फिल्म 'रामायण' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 22 दिनों में दुनियाभर में 1,777 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
- वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह भारतीय फिल्मों में चौथे पायदान पर है। 'दंगल' पहले नंबर पर है। 'धुरंधर 2' दूसरे नंबर पर और 'बाहुबली 2' तीसरे नंबर पर हैं।
'ओम ऑपरेशन मोल' का बॉक्स ऑफिस
धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने आज रिलीज के आठ दिन पूरे कर लिए हैं। कल सातवें दिन इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.31 करोड़ रुपये है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 70.61 करोड़ रुपये हो चुका है।
'गॉडजिला माइनस जीरो' लाखों में सिमटी
यह फिल्म भी सिनेमाघरों में 'ओम ऑपरेशन मोल' के साथ ही रिलीज हुई थी। मगर, यह कमजोर पड़ चुकी है। कल सातवें दिन इस फिल्म ने 32 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, फिलहाल आठवें दिन की कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं है। इस फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 4.53 करोड़ रुपये है।