'बॉर्डर 2' ट्रिब्यूट ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'बॉर्डर' VS 'बॉर्डर 2'
'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसकी कमाई 90 लाख रुपये रही थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.30 करोड़ रुपये था। 'बॉर्डर 2' ने दो दिनों में इस फिल्म के टोटल कलेक्शन का लगभग डेढ़ गुना से ज्यादा कमा लिया है। अब देखना होगा कि फिल्म रविवार को कितना कमाती है।
Border 2 Movie Review: सनी-वरुण की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशन और देशभक्ति भरपूर पर निराश करते हैं वीएफएक्स
धुरंधर का टोटल कलेक्शन
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तब से लेकर अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच कई फिल्में रिलीज हुईं हालांकि 'धुरंधर' ने अपनी कमाई जारी रखी। 50वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार के फिल्म के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इस तरह से इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 831.05 करोड़ रुपये हो गया है।