फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड पर बढ़ा 'मर्दानी 3' का कलेक्शन, जानें 'ओ रोमियो' के सामने 'बॉर्डर 2' का कैसा रहा प्रदर्शन?

Sat, 14 Feb 2026 11:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mardaani 3 Vs Border 2 Collection: कल 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन काफी घट गया था। वीकएंड पर दोनों फिल्मों की कमाई में एक बार फिर इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्मों 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' की रिलीज का असर 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' पर पड़ रहा है। हालांकि इन दोनों फिल्मों को आज वीकएंड का फायदा मिला है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कल के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है?
विज्ञापन

फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' का 16वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज 16वां दिन है। आज फिल्म को वीकएंड का फायदा मिल है। खबर लिखे जाने तक इसने शनिवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए। कल इसकी कमाई 60 लाख रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने कुल 43.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जाता है। ऐसे में फिल्म की कमाई कमजोर बताई जाती है।

बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स
'बॉर्डर 2' की 23वें दिन की कमाई
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 23वां दिन है। आज शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर इजाफा हुआ है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसकी कमाई 80 लाख रुपये थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने 70.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 23.35 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 320.45 करोड़ रुपये हो गया है।

सिद्धू ने क्रिकेट कमेंट्री में किया वरुण धवन का जिक्र, एक्टर ने वीडियो शेयर करके की ऐसी डिमांड

विज्ञापन

तू या मैं, ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' पर पड़ा 'ओ रोमियो' का असर?
सिनेमाघरों में कल 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद कल 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन घट गया था। आज 'ओ रोमियो' ने 12.25 करोड़ रुपये, वहीं 'तू या मैं' ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'ओ रोमियो' के कलेक्शन का असर 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें