फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू ने क्रिकेट कमेंट्री में किया वरुण धवन का जिक्र, एक्टर ने वीडियो शेयर करके की ऐसी डिमांड

Sat, 14 Feb 2026 11:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan: अभिनेता वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें सिद्धू ने उनका जिक्र किया है। इसने लोगों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों को ध्यान खींचा है। यह स्टोरी 'बॉर्डर 2' से संबंधित है। इसे शेयर करते हुए वरुण धवन ने खुशी जताई है। उन्होंन पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी अगली फिल्म के डायलॉग लिखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वरुण धवन की स्टोरी में क्या है?
दरअसल 12 फरवरी को भारत और नामाबिया के बीच टी20 मैच खेला गया। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री कर रहे थे। कमेंट्री करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा 'वरुण धवन बॉर्डर पे और वरुण चक्रवर्ती कैप्टन के इशारे पर हमेशा तैनात रहते हैं।' यह बात वरुण धवन को अच्छी लगी। उन्होंने इस कमेंट्री की क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा 'पाजी आप मेरी अगली फिल्म का डायलॉग लिखना।'

वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
वरुण चक्रवर्ती ने लिए 3 विकेट
आपको बता दें कि 12 फरवरी को भारत ने नामाबिया को 93 रनों से हरा कर यह मैच अपने नाम कर लिया था। इसमें वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 7 रन दिए थे जबकि उन्होंने 3 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

अब भी कलेक्शन कर रही है 'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन के अलावा सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अहम किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक इसने 320.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें