बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन पिता के तौर पर मशहूर हैं। अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्री देवी की मौत के बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी को जिस तरह से संभाला है उसकी तारीफ कई मौकों पर खुद उनके बच्चे करते दिखाई दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बोनी कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में वे एक मशहूर निर्माता होने के साथ-साथ अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जैसे स्टार्स के पिता के रूप में भी जाने जाते हैं। बोनी कपूर के बच्चे अर्जुन और जान्हवी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में बोनी कपूर एक इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों और उनके रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बच्चों को है पूरी आजादी
बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन पिता के तौर पर मशहूर हैं। अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्री देवी की मौत के बाद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी को जिस तरह से संभाला है उसकी तारीफ कई मौकों पर खुद उनके बच्चे करते दिखाई दिए हैं। हाल ही में जब बोनी कपूर से पूछा गया कि क्या वे अपने बच्चों को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देते हैं। इस सवाल के जवाब में बोनी कहते हैं, 'नहीं मैं उनपर अपने फैसले नहीं थोपता हूं। वे आजाद हैं अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने के लिए।'
नाराजगी थी कभी
बोनी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'पहले कभी-कभी मैं नाराज हो जाता था, लेकिन मैंने कभी भी अर्जुन या जान्हवी से ये नहीं कहा कि तुम ये करो और ये नहीं। अपनी गलतियों से वे खुद सीखते हैं। मैंने तो साफ-साफ बोल दिया है कि अपने संबंधो को तुम्हे खुद ही संभालने होंगे।'
बच्चों की भी होती है निजी जिंदगी
बोनी कपूर चार बच्चों के पिता हैं। बोनी के बेटे अर्जुन कपूर कई मौकों पर अभिनेत्री अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर चुके हैं। वहीं जान्हवी और खुशी भी इशारों में अपने रिलेशनशिप के बारे में 'कॉफी विद करन' में खुलासा करती नजर आई थीं। बोनी अपने बच्चों के लव लाइफ के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'मैं उनकी निजी जिंदगी की काफी इज्जत करता हूं। वे मेरे बच्चे हैं, लेकिन उनकी एक अपनी लाइफ है और वे हर फैसला लेने के लिए आजाद हैं।'