फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: अपने लोगों के साथ यॉट पर कैसे पहुंचे जुबीन, किस बात पर आयोजकों ने पल्ला झाड़ा?

Fri, 19 Sep 2025 09:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death: सिंगर जुबीन गर्ग का शुक्रवार 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया। वे वहां पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में हिस्सा लेने गए थे और 20 सितंबर को प्रस्तुति देने वाले थे। सिंगर के आकस्मिक निधन पर कार्यक्रम के आयोजकों ने प्रतिक्रिया दी है और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग नहीं रहे। मुख्य रूप से असमिया संगीत जगत में सक्रिय रहे जुबीन का सिंगापुर में दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने सिंगापुर गए थे। वे 20 सितंबर को फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले थे। मगर, हादसे के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। आयोजकों ने सिंगर के निधन पर पल्ला झाड़ लिया है। जुबीन के निधन को लेकर आयोजकों ने कहा कि वे असम के स्थानीय लोगों के साथ यॉट पर गए थे। इसकी आयोजकों को जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन

जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- @zubeen.garg
क्या बोले आयोजक?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'आयोजकों ने कहा, 'बेहद दुःख के साथ, हम यह दुखद समाचार साझा कर रहे हैं कि हमारे प्रिय आइकन, ज़ुबीन गर्ग का आज दोपहर लगभग 2:30 बजे सिंगापुर जनरल अस्पताल में निधन हो गया। ज़ुबीन परसों ही सिंगापुर पहुंचे थे। कल महोत्सव में उनका हमारे साथ होना तय था, जहां वे लोगों से मिलते और बातचीत करते। आज सुबह, हमारी पूरी टीम पूर्वोत्तर भारत में निवेश को सुगम बनाने के लिए शांगरी-ला होटल में वरिष्ठ सिंगापुरी उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के साथ एक व्यावसायिक बैठक में व्यस्त थी'।

आयोजकों का दावा: जुबीन की यॉट विजिट की जानकारी नहीं थी
जुबीन का निधन स्कूबा डाइविंग के दौरान कथित तौर पर सांस लेने में तकलीफ के बाद हुआ। जारी बयान में आयोजकों ने दावा किया कि उन्हें इस दुखद दुर्घटना से पहले ज़ुबीन की यॉट विजिट के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा है, 'मीटिंग के दौरान हमें ज़ुबीन के प्रबंधक का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ दुर्घटना हुई है और उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया है। बाद में हमें पता चला कि स्थानीय असमिया समुदाय के कुछ सदस्य उन्हें यॉट विजिट पर ले गए थे, जिसके बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। खबर मिलते ही हमारी टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और तब से आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए उच्चायोग के साथ मिलकर काम कर रही है'।

Zubeen Garg Wife: कौन हैं दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया? पेशे से हैं कॉस्ट्यूम डिजाइनर; जानिए
विज्ञापन

जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
रद्द किया गया फेस्टिवल
आगे कहा है, 'यह एक अपूरणीय क्षति है और हम अपने दुःख को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। इस त्रासदी को देखते हुए हम यह कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। हम स्तब्ध हैं और ज़ुबीन गर्ग की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं'। बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत गायक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने लिखा, 'लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। संगीत में समृद्ध योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति'। इसके अलावा फिल्म और संगीत जगत के दिग्गजों ने भी जुबीन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें