जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने फिल्म 'होमबाउंड' को एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह फिल्म एक सपने जैसी रही है। इसकी कहानी, लोग, और हमारी टीम के हर सदस्य के लिए इसका खास महत्व रहा है। इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा इनाम है। शुरू से अब तक, यह फिल्म उन सभी लोगों का उत्सव है जिनकी प्रतिभा, अच्छाई और साहस को मैं बहुत प्यार और सम्मान करता हूं। यह फिल्म और इसका सफर उम्मीद की कहानी है। 26 सितंबर को सिनेमाघरों में!'
फिल्म 'होमबाउंड' के बारे में
इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'होमबाउंड' विदेशों में आयोजित हुए कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में प्रदर्शित हो चुकी है। भारत में 'होमबाउंड' 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। 'होमबाउंड' एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन नीरज घायवान ने किया है। यह फिल्म बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: Mirai Demon Slayer: एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर', जानें 8वें दिन का कलेक्शन