आज शुक्रवार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई खबरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको हर दिन की पांच बड़ी और ट्रेडिंग खबरों से रूबरू कराते हैं। आज अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम पर चिंता जाहिर की। साथ ही एक चौंकाने वाली बात भी बताई। वहीं, 'कांतारा चैप्टर 1' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत पर ऋषभ शेट्टी भावुक नजर आए। और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए इस रिपोर्ट में
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की बेटी को मिला अश्लील मैसेज
अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई। अक्षय ने इस घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार से साइबर क्राइम से जुड़ा एक चैप्टर कोर्स में भी शामिल करने की मांग की है। बता दें कि अक्षय की बेटी नितारा सिर्फ 13 साल की हैं। मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह अक्षय ने इस घटना का जिक्र किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Akshay Kumar: ‘अपनी अश्लील तस्वीर भेजो’, अक्षय की 13 साल की बेटी को किसने भेजा यह मैसेज? एक्टर ने साझा की घटना
दिवंगत जुबीन गर्ग
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सिंगापुर ने भारत को सौंपी जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद से ही उनकी मौत की जांच की जा रही है। इस मामले मे आए दिन बड़ी अपडेट आ रही है। अब एक जानकारी सामने आई है कि सिंगापुर पुलिस बल ने दिवंगत गायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भारतीय उच्चायोग को भेज दी है। बताया गया कि भारत की तरफ से इसकी मांग की गई थी। इसके अलावा सिंगापुर पुलिस ने जनता को सलाह दी कि वे गायक के सम्मान में, उनकी मृत्यु की परिस्थितियों से संबंधित कोई भी वीडियो या चित्र साझा न करें।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Zubeen Case: SC में याचिका दायर कर CBI या NIA जांच की मांग; सिंगापुर ने भारत को सौंपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर भावुक हुए ऋषभ
साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ फिल्म की अगली कड़ी ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हो चुकी है। ऋषभ शेट्टी निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन भी यह शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को मिले इतने प्यार के लिए ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों का, फैंस का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में भी बात की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
Kantara Chapter 1: 'कभी एक शो के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था', कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर भावुक हुए ऋषभ
ट्विंकल खन्ना, ऋषि कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @taylorswift
टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ रिलीज
टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' गुरुवार देर रात म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई पर रिलीज हो गया। इस नए एल्बम में कुल 12 गानें रिलीज हुए हैं, जिसका उनके प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ रिलीज, आते ही इंटरनेट पर छाए गाने