कौन हैं गिरफ्तार हुए सात आरोपी?
गिरफ्तार किए गए सात लोग हैं- इवेंट आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड साथी शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायिका अमृतप्रभा महंत, जुबीन के चचेरे भाई संदीपान गर्ग, और दो सुरक्षा गार्ड- नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य। चार्जशीट में चार लोग- श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बाकी पर अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ था।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम के किए दर्शन, लिखा- '12 दर्शन पूरे करने का संकल्प...'