आपको बता दें कि शाहरुख खान की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। बीती ईद को 'जीरो' का टीजर भी रिलीज हुआ था। टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान दिखाई दिए थे। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म 'जीरो' में सलमान खान एक गाने में कैमियो करते दिखेंगे।
इतना ही नहीं सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी सहित रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल, आर माधवन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं। 'जीरो' के ट्रेलर लांच पर शाहरुख ने यह भी बताया था कि इस फिल्म उनका बउआ सिंह कहां से प्रेरित हैं। शाहरुख के मानें तो उन्हें बौना बउआ सिंह का किरदार करने का विचार साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल के अप्पू राजा के किरदार को देखकर आया। कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल साल 1989 में रिलीज हुई थी।