फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk: जीनत अमान ने किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन, अभय देओल ने भी जताई चिंता

Tue, 14 Jul 2026 12:55 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zeenat Aman Supports Sonam Wangchuk: जीनत अमान ने सोनम वांगचुक की सीजेपी भूख हड़ताल का समर्थन किया है। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है, और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर जीनत अमान ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य को लेकर चिंता
जीनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का शरीर कमजोर हो रहा है और उनकी मांसपेशियों में दर्द है। जब उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझसे आंदोलन खत्म करने को मत कहिए, बल्कि सरकार से पूछिए कि वे बात क्यों नहीं कर रहे हैं।'

सरकार से अपील
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि भारत में शांतिपूर्ण विरोध का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करें और उनकी चिंताओं का समाधान करें।

दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसे अब बॉलीवुड के बड़े कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है।
 

सोनम वांगचुक का योगदान
जीनत ने याद दिलाया कि सोनम वांगचुक लद्दाख में शिक्षा सुधारों के जनक, 'बर्फ के स्तूप' के आविष्कारक और बेहद लोकप्रिय फिल्म '3 इडियट्स' के मुख्य किरदार 'फुंसुक वांगडू' के असली प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड के अन्य सितारों का भी मिला साथ
जीनत अमान के अलावा फिल्म जगत की अन्य हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। अभय देओल ने विरोध स्थल से सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई।

इनके अलावा फिल्म '3 इडियट्स' के 'चतुर' यानी ओमी वैद्य भी लोगों से सोनम वांगचुक के काम और उनके इस आंदोलन के पीछे के मुद्दों को समझने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan ‘फुंसुक को मरने न दें’, ‘थ्री इडियट्स’ के चतुर उर्फ ओमी CJP के सपोर्ट में उतरे, आमिर खान हुए ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें