फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan ‘फुंसुक को मरने न दें’, ‘थ्री इडियट्स’ के चतुर उर्फ ओमी CJP के सपोर्ट में उतरे, आमिर खान हुए ट्रोल

Tue, 14 Jul 2026 11:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Omi Vaidya Support Sonam Wangchuk Indefinite Hunger: इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। हाल ही में ‘थ्री इडियट्स’ के एक्टर ओमी वैद्य ने उनके सपोर्ट में एक वीडियो बनाई। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर खान जमकर ट्रोल हुए। 

विज्ञापन
ओमी वैद्य ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में ओमी वैद्य ने चतुर नाम का फनी किरदार निभाया था। मंगलवार को एक वीडियो इस एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अपना सपोर्ट दिया। बता दें कि फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में फुंसुक वांगडु नाम का किरदार आमिर खान ने निभाया था, जो सोमन वांगचुक से इंस्पायर बताया जाता है। जानिए, सोनम वांगचुक के समर्थन में ओमी वैद्य क्या बोले। 

ओमी ने सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता

विज्ञापन

मंगलवार को ओमी वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं, ‘मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडु मर जाएं। मैं ओमी वैद्य, 3 इडियट्स का चतुर और 'द ऑफिस' का सादिक। आपके लिए एक जरूरी संदेश है। मैं अक्सर ऐसा नहीं करता, इसलिए प्लीज ध्यान से सुनें। क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स के फुंसुक वांगडु असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है। मैं उनसे मिल चुका हूं। वह काफी दिलचस्प इंसान हैं।’ 
ओमी आगे कहते हैं, ‘अभी वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं। लेकिन यह बहुत जरूरी बात है। आप उनसे सहमत हों या न हों, मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए। अगर आपके पास रुकने के लिए एक पल है, तो अपना काम छोड़ दें और बस देखें कि अभी क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडु मरे। फुंसुक वांगडु को मरने ना दें। मुझे नहीं लगता कि आप भी चाहेंगे कि वह मर जाएं।’ 
विज्ञापन

 


 

 

 

 

विज्ञापन

ओमी वैद्य ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने ओमी को सराहा और आमिर खान को किया ट्रोल
जब सोशल मीडिया पर ‘थ्री इडियट्स’ के ओमी का वीडियो यूजर्स ने देखा तो उनके प्रयास को सराहा। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर खान को ट्रोल किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि आमिर खान इस मामले पर अब तक चुप हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चतुर बोला है लेकिन रैंचो (आमिर खान का फिल्म थ्री इडियट्स में किरदार) चुप है।’ कई लोगों ने 'थ्री इडियट्स' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को भी इस मुद्दे पर न बोलने के लताड़ा है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें