हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी यादों का पिटारा खोलकर अक्सर पुरानी बातों से फैंस को रूबरू कराती हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।उन्होंने देव आनंद, अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स के साथ फिल्म में लीड रोल अदा किया है। वहीं, एक्ट्रेस ने देव आनंद के साथ मिलकर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म में काम किया था। इसी फिल्म के अपने खूबसूरत पलों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया था कि अभिनेत्री इस फिल्म में देव आनंद की पहली पसंद नहीं थीं।
देव आनंद की पहली पसंद नहीं थीं ‘हरे रामा हरे कृष्णा’
अभिनेत्री ने 1970 में हंगामा, हलचल जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। आगे चलकर अभिनेत्री को इस इंडस्ट्री में पहचान ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से मिली थी। आज भी जीनत को उनकी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म ने उनके सपने के साथ उनके करियर को भी नई उड़ान दी थी। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा कि वह फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की पहली पसंद नही थीं। फिल्म में मुमताज ने जहां देव आनंद के अपोजिट काम किया था तो वहीं जीनत अमान ने अभिनेता की बहन के किरदार में हर किसी का दिल जीता था।
Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'
देव आनंद ने इस फिल्म जहीदा को किया था ऑफर
जीनत अमान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में देव आनंद ने इस फिल्म में अपनी बहन का ऑफर पहले एक्ट्रेस जहीदा हुसैन को दिया था। वह जहीदा के साथ फिल्म में हाथ आजमाना चाहते थे। खबरों की मानें तो जहीदा ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वह देव आनंद के साथ लीड रोल प्ले करना चाहती थीं। इसलिए यह किरदार जीनत अमान को मिल गया और उनकी किस्मत इस फिल्म ने चमका दी थी।
Laal Banarasi: वाराणसी के बुनकर समाज के लिए बागी हुई गौरी, लेकिन, कारोबारी सावी से प्यार ने ला दिया इस मोड़ पर
ऐसे मिला था रोल
आपको बता दें कि उस फिल्म में जीनत अमान ने एक ड्रग एडिक्ट की भूमिका अदा की थी। जो आखिर में फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में अपनी जान ले लेती है, देव आनंद की तैयार की गई एक संगीतमय नाटक, जिसमें उन्होंने जीनत के भाई की भूमिका निभाई थी। जीनत ने हिट फिल्म में खानाबदोश जेनिस का किरदार अदा किया था। इस फिल्म में दम मारो दम और फूलों का तारों का समेत कई बेहतरीन गाने थे।