बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन जीनत अमान को सिनेमा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीसी साउथ एशिया फिल्मोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (डीसीएसएएफएफ) से सम्मानित किया गया।
भारतीय मूल के अमेरिकी परमार्थी फ्रैंक इस्लाम ने 65वर्षीय अभिनेत्री जीनत को सम्मानित किया। जीनत ने 8 सितंबर शुक्रवार को छठे वार्षिक फिल्मोत्सव को अवॉर्ड लेते हुए कहा कि ‘यह शाम मेरे लिए बेहद यादगार रहेगी।’
पढ़ें- फिर लीक हुआ रिया सेन का इंटीमेट वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
इस्लाम ने जीनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘उन्होंने सिल्वर स्क्रीन के जरिए सभी महिलाओं को प्रेरित किया है।’