मनीष मल्होत्रा ने एक सफल फैशन डिजाइनर के रूप में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अब अपने एक और हुनर से दुनिया को रूबरू कराने को तैयार हैं। उन्होंने अब फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है। जी हां, मनीष अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के जरिए फिल्म निर्माण में डेब्यू कर रहे हैं। इसका एलान खुद उन्होंने किया है। मनीष 'बन टिक्की' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। तो चलिए जानते हैं।
जीनत अमान और शबाना आजमी साथ करेंगे काम
Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है
'बन टिक्की' को लेकर आया नया अपडेट
मनीष ने महान अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने की भी योजना बनाई है, जिसमें कृति सेनन मुख्य भूमिका में होंगी। बन टिक्की में यदि जीनत अमान और शबाना आजमी शामिल होती हैं तो इस फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां पहली बार स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। फैंस भी दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं।
प्रोडक्शन हाउस का किया एलान