24 जनवरी से जी5 पर 'हिसाब बराबर'
'मिसेज' में दिखेगी ग्रहणी की कहानी
वहीं, ‘मिसेज’ भी भावनाओं से भरपूर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक गृहिणी की जिंदगी के संघर्षों के बारे में बात करती है, जो पारंपरिक परिवार व्यवस्था में अपने अस्तित्व और स्वतंत्रता की तलाश में है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ मानवीय भावनाओं की गहराई भी देखने को मिलेगी।
माधवन और सान्या का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 आर माधवन के लिए काफी अच्छा साबित हुआ था। फिल्म 'शैतान' में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में थे। वहीं, उनकी आगामी फिल्म 'धुरंधर' है। मौजूदा समय में फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं, सान्या मल्होत्रा जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'ठग लाइफ' में नजर आने वाली हैं।
संबंधित वीडियो